शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पीटीए, पैट और पैरा टीचरों की सेवाओं को नियमित करने को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। इससे विभिन्न सरकारी विद्यालयाें में कार्यरत लगभग 6500 पीटीए, 3300 पैट और 97 पैरा टीचर लाभान्वित होंगे। कोविड.19 महामारी के कारण प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग के पुनर्जीवित करने के लिए कार्यशील पूंजी पर दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज की छूट के लिए योजना प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना के तहत 31 मार्च, 2020 तक एक करोड़ रुपये का जीएसटी चुकाने वाली पर्यटन इकाइयां 50…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्य सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को प्रदान किए जाने वाले उपदान के युक्तिकरण का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष लगभग 450 करोड़ रुपये का उपदान प्रदान किया जाता है, जिसमें से 18 प्रतिशत उपदान केवल ऐसे 11 लाख उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाता है, जो 125 यूनिट प्रतिमाह से कम बिजली की खपत करते हैं। शेष नौ लाख ऐसे उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाता है, जो 125 यूनिट प्रतिमाह से अधिक बिजली की खपत करते हैं। सभी उपभोक्ताओं को प्रदान किए जाने वाले उपदान के युक्तिकरण के लिए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि ऐसे…
शिमला। वंदे भारत मिशन के अंतर्गत 39 देशों/शहरों से अब तक 444 व्यक्तियों को हिमाचल प्रदेश वापिस लाया जा चुका है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इन लोगों की वापसी संयुक्त अरब अमीरात, किर्गिस्तान, फिलीपीन्स, बांग्लादेश, अमेरिका, म्यांमार, इंडोनेशिया, नेपाल, ओमान, मलेशिया, कनाडा, मालद्वीप, इजराईल, जाॅर्डन, जर्मनी, जापान, कायरो, स्पेन, नीदरलैंड, यूक्रेन, नाईजीरिया, रूस, इथोपिया, माॅरिशियस, आयरलैंड, इटली, कजाकिस्तान, कीनिया, सउदी अरब, ईराक, यूनाईटेड किंग्डम, सिंगापुर, गिब्रेलिया, मोनक्को, आॅस्टेªलिया, दक्षिण अफ्रीका, कम्बोडिया, न्यूजिलैंड और ईरान देशों से हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि कई मामलों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वयं केंद्रीय विदेश मंत्री…
नाहन। विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन एक ऐतिहासिक और धरोहर स्थल है और शहर के धरोहर स्थलाें का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने स्वर्णिम इतिहास और समृद्ध संस्कृति के कारण सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन शहर न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखता है।उन्होंने बताया कि नाहन शहर की स्थापना सिरमौर रियासत के मुख्यालय के रूप में सन 1621 में राजा कर्म प्रकाश द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि नाहन के धरोहर स्थलों के संरक्षण और विकास को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। डा.…
मान्यता है कि सिरमौर की चोटी क्वागधार से भगवान शिव और पार्वती ने महाभारत का युद्ध देखा था! नाहन। देवभूमि हिमाचल में देवी-देवता अलग-अलग रूप में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। ऐसा ही एक पवित्र स्थान भूरेश्वर महादेव का है, जहां स्वयंभू शिवलिंग की उत्पत्ति कालांतर से मानी जातीजाती है। नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सराहां कस्बे से मात्र 12 किलोमीटर दूर पर्वत शिखर यह शिवलिंग है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 6800 फीट है। यहां शानदार मंदिर भी है, इसके चारों ओर मनोहर दृश्य देखते ही बनता है। स्थानीय ग्रंथों, सहित्यकारों व…
शिमला। आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा ने आज यहां विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कोविड-19 के कारण प्रदेश को राजस्व प्राप्ति की स्थिति के बारे में चर्चा की। उन्होंने आबकारी कार्य के लिए स्वचालन परियोजना (आॅटोमेशन प्रोजेक्ट) को तुरंत विकसित कर कार्यान्वित करने के लिए निर्देश दिए। इसके लिए बाहर से आवश्यक श्रमशक्ति लाने के लिए नियमानुसार व्यवस्था करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आयुक्त आबकारी एवं कराधान को संबद्ध कर (अलाइड टैक्सिस) के स्वचालन के लिए उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को विभागीय कार्यांे…
शिमला। प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के उद्देश्य से स्वर्णिम हिमाचल प्रदेश दृष्टिपत्र-2017 के कार्यान्यवन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों तथा वर्गों के उत्थान के लिए तैयार किए गए इस दृष्टिपत्र को साकार करना सरकार की प्राथमिकता है। यह जानकारी आज यहां स्वर्णिम हिमाचल प्रदेश दृष्टिपत्र-2017 के कार्यान्यवन के लिए गठित मंत्रिमंडल उप-समिति की बैठक के दौरान अध्यक्ष एवं शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज ने दी। बैठक के दौरान परिवहन तथा तकनीकी शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में कृषि एवं उद्यान उत्पाद के परिवहन…
नाहन। आगामी 27 जून, 2020 को 132 केवी गिरी पांवटा लाईन पर बिजली की लाईनों की मुरम्मत कार्य के चलते समस्त पांवटा साहिब के क्षेत्र जिसमें घरेलु और आद्यौगिक क्षेत्र शािमल है, विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त अधीक्षण अभियन्ता विद्युत गुरमीत सिंह देते हुए बताया कि विद्युत आपूर्ति सुबह 9ः00 से सांय 6ः00 बजे तक बाधित रहेगी।