शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पंचायती राज विभाग को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले ई-पंचायत पुरस्कार-2020 के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार हासिल करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पंचायतों के कामकाज में कुशलता, पारदर्शिता तथा दक्षता लाने के प्रयास कार्य कर रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि मंत्रालय विभिन्न राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में पंचायतों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयासों को मान्यता प्रदान करने में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन प्रदेशों को दिया जाता है, जिन्होंने पंचायतों…
Author: Himachal Varta
शिमला। हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग के सदस्य डाॅ. एसपी कत्याल ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। कुछ विश्वविद्यालयों में पाई गई अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए तथा उनके अकादमिक सत्र भी खराब नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आयोग को अपने स्तर पर पहल करनी चाहिए, क्योंकि यह विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने…
शिमला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां राज्य वन विकास निगम के निदेशक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निगम ने तारपीन तेल की बिक्री से 5.60 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि पेड़ों से बिरोजा निकासी के लिए बोर होल जैसे वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग किया जाए ताकि बिरोजा की गुणवत्ता बनी रहे। इसके अतिरिक्त, बिरोजा बिक्री के लिए ई-टेंडर सहित यील्ड बेस प्रक्रिया का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि निगम के कार्यों को सुचारू बनाए रखने के लिए सीधी भर्ती द्वारा 75 वन रक्षकों सहित विभिन्न श्रेणी के…
मनरेगा के विकास कार्यों के लिए नहीं होगी सीमेंट की कमी, सीसीआई राजबन से किया अनुबंध नाहन। सरकार जिला सिरमौर में विकास कार्यों को गति देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। यह जानकारी मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए प्रबन्धों, आर्थिक गतिविधियाें को बहाल करने, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व मुख्यमंत्री के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के कार्यान्वयन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करतें हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में वित वर्ष 2001 से मार्च 2020…
नाहन। यशवंतनगर पुलिस चौकी के कोरोना कर्मवीर यो़द्धाओं को उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए युवा मोर्चा पच्छाद एवं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को सम्मानित किया गया । युवा मोर्चा पच्छाद के प्रवक्ता महेंन्द्र हाब्बी ने बताया की यशवंतनगर पुलिस द्वारा कोरोना संकट में लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान इस चौकी के पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर चौबिस घंटे बेरियर पर सेवाएं दी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है । सादे एवं आकर्षक समारोह पर यशवंतनगर कार्यालय में युवा मोर्चा पच्छाद द्वारा चौकी प्रभारी अमर दत, हैड कांस्टेबल…
मंडी। सात दिन से होम क्वारंटीन सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा के स्वास्थ्य विभाग ने प्रोटोकाल के तहत कोविड-19 की जांच को सैंपल लेकर नेरचौक में जांच के लिए भेजे हैं। इनके समेत मंडी सदर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 220 लोगों के सैंपल लिए हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के दौरान 14 जून को अर्पिता अपने पति और दो बच्चों के साथ मंडी में पहुंची थीं। नियमों के तहत परिवार को होम क्वारंटीन किया गया था। उधर, एमओएच डॉ. दिनेश ठाकुर ने सैंपल लेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि…
निजी कार्य के लिए प्रयोग किया जा रहा सरकारी सीमेंट के 69 बैग बरामद काँगड़ा। पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचायत में निजी कार्य के लिए प्रयोग किया जा रहा सरकारी सीमेंट बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत पासू के शिल्ला गांव में एक घर का लैंटल डाला जा रहा था। लैंटल डालने के लिए सरकारी सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा था कि किसी व्यक्ति ने इस बारे पुलिस थाना धर्मशाला को सूचना…
चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोडऩे के लिए निंरतर प्रयारसरत है और इसी सोच के साथ आज उनके द्वारा रेवाड़ी के बनीपुर गांव में दो गोदामों और पांच दुकानों की आधारशिला भी रखी गई है। बावल प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा करवाए जा रहे इन विकास कार्यों पर 80 लाख रूपये की लागत आएगी। इस मौके पर सहकारी समिति के अधिकारियों ने सहकारिता मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि तीन महीने में ये दोनों गोदाम और पांच दुकानें बनकर तैयार हो…