Author: Himachal Varta

अपने घर से ही विद्यार्थी ले सकेंगे एडमिशन, जमा कर सकेंगे जिनके पास इंटरनेट नहीं उनके लिए कालेज में फार्म भरने की सुविधा नाहन (सिरमौर)। डा. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन ने आनलाइन प्रवेश फार्म और प्रास्पोक्टस रिलीज कर दिया है, जो कालेज वेबसाइट www.gcnahan.in पर मंगलवार से ‍उपलब्ध होगा। विद्यार्थी अपने मोबाइल पर प्रास्पेक्टस डाउनलोड करने के साथ साथ प्रवेश फार्म भर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए कालेज में आनलाइन फार्म भरने की सुविधा होगी। प्राचार्य डा. दिनेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान सत्र में कोविड-19 महामाहरी के चलते…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमोत्कर्ष संस्था ऊना के संस्थापक कंवर हरि सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका ऊना में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने एक समाज सेवक और पत्रकार को खोया है, जो सदा ही समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कार्य किया। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को…

Read More

पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार भी होगा उपलब्ध नाहन। मेड इन सिरमौर कार्यक्रम के तहत जिला में पहला उत्पाद, पर्यावरण के अनुकूल राखियां विक्रय हेतू उपलब्ध करवाई जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत गठित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा  तैयार उत्पादों के विक्रय केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर दी। उपायुक्त ने बताया कि इन राखी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा। ताकि इन राखियों के उपयोग के बाद इन्हें गमलों में डालकर इनसे पौधे उगाए जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय…

Read More

नाहन। कुछ दिनों से संपर्क मार्गो पर हुड़दंगियों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण पुलिस तक शिकायतें पहुंच रही थी। पुलिस ने इस पर सख्त कार्यवाही अमल में लाते हुए युवाओं के 8 बाइक जब्त किए। जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 45 वाहनों के चालान काटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन से पुलिस के पास शिकायत आ रही थी। कुछ मनचले हुड़दंग मचाते हुए रोज बिना किसी कार्य सड़कों पर घूम रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्र में लोगों को परेशानी हो रही है। जिसके चलते पुलिस ने 8 बाइक को जब्त करते हुए 45 वाहनों…

Read More

कावेरी ज्वेलर्स परिवार के 6 सदस्य कोरोना पाॅजिटिव नाहन। पांवटा साहब के   विकास नगर में कावेरी ज्वेलर्स परिवार के 6 सदस्य कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद पांवटा सहित विकास नगर शोरूम को स्वास्थ्य विभाग ने सीज़ कर दिया है। जानकारी के अनुसार विकास नगर के कावेरी ज्वेलर्स के 2 सदस्य शनिवार को ओर चार सदस्य रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद विकासनगर के साथ-साथ पांवटा साहिब में भी इनके बाईपास स्थित ज्वेलरी शोरूम को सीज़ कर दिया गया है। ज्वेलरी शॉप पर विकास नगर से भी परिवार के सदस्य ओर सेल्समैन पांवटा के शोरूम पर…

Read More

नाहन। आगामी नगर पालिका परिषद नाहन व पांवटा साहिब के निर्वाचन के लिए वार्डो के परिसीमन में कोई बदलाव नही होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौरडॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका (वार्डो के पुनर्गठन एवं आरक्षण) नियम 1994 के नियम 6 के अंतर्गत वार्डो को अधिसूचित करने के लिए गत दिनों सुझाव मांगे गए थे, जिसके परिणामस्वरूप वार्ड न० 13 मोहल्ला गोविन्दगढ़ के निवासी रघुवीर सिंह, अमरजीत सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह व जसबीर सिंह द्वारा सुझाव प्राप्त हुए थे जिसके अंतर्गत उन्होने मोहल्ला गोविन्दगढ़ के वर्तमान पार्षद के कार्य से संतुष्ट न होने के कारण वार्ड…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर की पांवटा साहब तहसील के क्षेत्र नघेता गाँव में  कोरोना संकट के बीच डायरिया ने दस्तक दे दी है। गांव के एक दर्जन लोग चपेट में आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। रोग की चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद बीएमओ राजपुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभाग ने एहतियातन तौर पर पानी के सैंपल भरे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि डायरिया कैसे फैला। बता दें कि नघेता गांव में डायरिया से हाहाकार मचा गया है। यहां हर घर…

Read More

नाहन । जिला सिरमौर के उपमण्डल नाहन के नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 7 में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटीव पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 7 के अंतर्गत समस्त कौशिक निवास को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर लोगों का एक ही स्थान पर इक्कठा होने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा तथा उन्हे अपने घरों मे ही रहना होगा। इसके अतिरिक्त, वार्ड नम्बर 7 के शेष क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र…

Read More