नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। जय जगन्नाथ!’
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने सभी राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कोविड अस्पतालों को 50,000 ‘मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटर की आपूर्ति के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा प्रवासी कामगारों के कल्याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। 50,000 वेंटिलेटर में से 30,000 वेंटिलेटर एम/एस भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे हैं। बाकी 20,000 वेंटिलेटर एग्वा हैल्थकेयर (10,000), एएमटीजेड बेसिक (5,650), एएमटीजेड हाई एंड (4,000) और एलायड मेडिकल (350) द्वारा बनाए जा रहे हैं। अभी तक 2,923 वेंटिलेटर बनाए जा चुके हैं, जिनमें से…
चंडीगढ़। पंजाब मंत्रीमंडल द्वारा आज बठिंडा के गुरू नानक देव थर्मल पावर प्लांट, जोकि अब बंद है, की 1764 एकड़ ज़मीन के पुनर-विकास के लिए मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट के इस फ़ैसले से पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) की यह ज़मीन 80:20 राजस्व हिस्सेदारी योजना के अंतर्गत आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग अधीन पंजाब शहरी विकास अथॉरिटी (पुडा) को सौंप दी जायेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान कैबिनेट की तरफ से पुडा को इस जगह को विकसित करने और बेचे जाने के लिए राज्य की गारंटी के साथ 100 करोड़…
चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से मोबाइल बैंकिंग सुविधा शुरू की जा रही है जिसके तहत उपभोक्ता बैंक के मोबाइल एप्प के माध्यम से घर बैठे लेनदेन कर सकेंगे। यह जानकारी आज सहकारिता मंत्री ने झज्जर लघु सचिवालय परिसर स्थित मुख्यालय शाखा में नवनिर्मित एटीएम केंद्र व मोबाइल बैंकिंग वाहन का उद्घाटन करने के उपरांत लोंगो से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक के 29052 किसान उपभोक्ताओं को रूपए किसान कार्ड एटीएम कार्ड वितरित किए जा चुके हैं ताकि वे किसान कार्ड का प्रचलन एटीएम…
मंत्रीमंडल द्वारा नई ईकाईयों को संभालने के लिए 35 नए पद सृजन करने की मंजूरी चंडीगढ़। पोकसो एक्ट और महिलाओं के विरुद्ध अपराध से सम्बन्धित मामलों के जल्द निपटारे को यकीनी बनाने के लिए पंजाब मंत्रीमंडल ने फोरेंसिक सांईंस लैबोरेटरी, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में डी.एन.ए., साईबर फोरेंसिक और आॅडीयो/आवाज विश्लेषण की तीन नयी इकाईयाँ स्थापित करने के लिए 1.56 करोड़ रुपए सालाना की लागत के साथ 35 पद सृजन करने की मंजूरी दे दी है। यह खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सी.आर.पी.सी. की संशोधित धारा 173 के अनुसार सैक्स अपराध के मामलों की सुनवाई दो…
चंडीगढ़। बारहवीं और ग्रेजुएशन के बाद अपनी पसंद के कैरियर चयन को लेकर विद्यार्थियों को परामर्श सुविधा प्रदान करने के लिए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने ‘कैरियर काउंसलिंग’ पर 23 से 26 जून, 2020 तक चार दिवसीय वेबिनार श्रृंखला का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस वेबिनार श्रृंखला का आयोजन लिबरल आट्र्स और मीडिया स्टडीज विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के कैरियर और काउंसलिंग सेल के सहयोग से किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए लिबरल आट्र्स एंड मीडिया स्टडीज विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि यह एक इंटरेक्टिव करियर काउंसलिंग…
चंडीगढ़। कोविड-19 की महामारी के दौरान उद्यमियों को और राहत मुहैया करवाने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने आज पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (पी.एस.आई.डी.सी.) और पंजाब वित्त निगम (पी.एफ.सी.) के प्रति उनके बकाए को निपटाने के लिए एक मुश्त निपटारा स्कीम (ओ.टी.एस.) में 31 दिसंबर, 2020 तक वृद्धि करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम इन कठिन समय में उद्योग को अत्यावश्यक मदद मुहैया करवाने के लिए जरूरी है। यह नीति उत्साहित करने और कर्ज लेने वाली कंपनियों के उद्यमियों को पी.एस.आई.डी.सी. और पी.एफ.सी. के साथ अपने बकाए के निपटारे के…
शिमला। मानवता के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए आज यहां जिला शिमला के माॅर्डन पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल फागू की छात्रा अमृतांशु शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को अपने जेब खर्च में से 5100 रुपये का चेक भेंट किया। अमृतांशु शर्मा ने इस वर्ष मार्च में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा के कला संकाय में तृतीय स्थान हासिल किया है मुख्यमंत्री ने छात्रा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस तरह के अनुकरणीय कार्य न केवल अन्य लोगों को प्रेरित करते हैं बल्कि…