नाहन। जिला सिरमौर के पावटा साहब क्षेत्र में स्थापित श्री गुरु सेवा समिति धौलीढांग (गुरासा) की बैठक अध्यक्ष स्वामी श्यामा नंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक दूरी का विशेष पालन किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। हर वर्ष गुरु पूर्णिमा में मनाए जाने वाले गुरु पर्व को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि इस वर्ष 5 जुलाई 2020 को गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु आश्रम धौलीढांग में नहीं मनाया जाएगा। सीमित के अध्यक्ष स्वामी श्यामानंद महाराज ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते सभी गुरु…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला स्तरीय बोर्ड सुनिश्चित करें की शारीरिक शोषितों की शिक्षा निरन्तर निर्बाध रूप से चलती रहे। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय आपराधिक क्षति राहत और पुनर्वास बोर्ड व जिला बाल संरक्षण समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्हाेंने बताया कि बैठक में जिला सिरमौर की तीन शारीरिक शोषण पीडित लड़कियों को वितीय सहायता के रूप में 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक 7500 रूपये प्रतिमाह देने का निर्णय बोर्ड द्वारा लिया गया है। इसके अतिरिक्त पीडितों की आयु जब…
जिला सिरमौर के लिए अच्छी खबर, सात लोग हुए कोरोना मुक्त -उपायुक्त 10 से 15 दिनों में ही जीती कोरोना से जंग नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना संकमण के 15 एक्टीव मामलों में से आज 7 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए है जिनमें चार महिलाएं और तीन पुरूष शामिल है तथा अब केवल 8 मामले ही शेष रह गये है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने दी। उन्होने बताया कि स्वस्थ हुए सात लोगों में 2 व्यक्तियों ने केवल दस दिन तथा पांच व्यक्तियों ने 15 दिनों में ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। स्वस्थ हुए…
नाहन। नाहन की मुस्लिम समाज सेविका जीनत खान ने मुस्लिम महिलाओं के साथ मिलकर लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही सभी महिलाओं ने चीन धोखेबाज मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जीनत खान ने कहा कि महिलाएं घर में कोई भी सामान चीन का बना हुआ इस्तेमाल नहीं करेंगी अगर कोई भी सामान अब हमारे घर में मौजूद है तो हम उस सामान को जला देंगे। उन्होंने कहा हम सब चीन के सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगी। जीनत खान…
कुम्हारहटटी-यशवंतनगर-छैला सड़क को पक्का करने के लिए 46 करोड़ मंजूर-रीना नाहन। काफी वर्षों के उपरांत यशवंतनगर-नेरीपुल सड़क पर पैचवर्क का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है । पिछले कुछ सालों से यह सड़क भारी बारिश व भू-स्खलन के कारण गडडों में परिवर्तित हो चुकी है । इस सड़क पर अत्यधिक गडडे होने के कारण हल्के वाहन धारकों को बहुत दिक्कत पेश आती है । बता दें कि सोलन -यशवंतनगर- नेरीपुल-छैला सड़क प्रदेश की पुरानी सड़कों में से एक है और ऑल वेदर रोड़ के कारण कोटखाई, जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र का सारा इस सड़क के माध्यम से प्रदेश व…
नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा शहर के वार्ड नंबर 10 में एक संदिग्ध हालत में शव मिलने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शव कृपाल शीला के समीप बरामद हुआ है। हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति ने काफी नशा किया हुआ था। वहीं मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव…
नाहन। फॉरेस्ट रेंज नाहन के अंतर्गत ठस्का फॉरेस्ट बीट के फॉरेस्ट गार्ड पवन कुमार की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस भीषण कार हादसे में फौज से छुट्टी आ रहे पवन का साला मोहित गंभीर रूप से घायल है। मोहित चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। नारायणगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 11:20 के आसपास का बताया गया है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड पवन कुमार अपने साले को रेलवे स्टेशन अंबाला से अपनी कार में लेकर अपनी ससुराल खैरे वाला नारायणगढ़ लौट रहा…
शिमला। भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैली को शिमला से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला उत्थान तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं आरंभ की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य महिला मोर्चा में राज्य के लोगों को फेस मास्क बनाने और वितरित करने में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने राज्य में कफ्र्यू के समय जरूरतमंद लोगों को राशन तथा भोजन उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा…