शिमला। प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष में समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत 1990 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन जिला पालमपुर की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। जय राम ठाकुर ने कहा कि समाज के इन वर्गों का सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है,…
Author: Himachal Varta
नाहन। पांवटा साहिब में स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल ब्यूरो व पांवटा साहिब पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति से 144 नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक संगत सिंह निवासी हरिपुर टोहाना को भाटावाली में बाइक पर जाते हुए पुलिस ने पकड़ा। एएसआइ प्रकाश चंद व उनकी टीम ने तलाशी ली तो नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि आरोपित को अदालत…
नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजगा पंचायत के बनाड़ गांव में एक किसान के घर से क्विंटलों के हिसाब से लहसुन की चोरी हो गई है। घर में स्टोर कर रखे लहसुन की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रात बनाड़ निवासी मोहन सिंह घर से थोड़ी दूर पर बने नए घर में ताला लगा कर अपने पुराने घर चले गए। घर के कमरे में करीब 50 छोटे-बड़े कट्टे लहसुन के रखे हुए थे जिसमें से रात को 22 कट्टे…
नाहन। सिरमौर में आज 2 कोरोना पॉजिटिव मामले आये हैं जिनमे एक 34 वर्षीय व्यक्ति है जो अहमदाबाद से आया था और पौण्टा साहिब में संस्थागत क्वारंटाइन था। दूसरा व्यक्ति 39 वर्ष का है जोकि पच्छाद का निवासी है और दिल्ली से आया था। यह व्यक्ति 18 जून तक होम क्वारंटाइन था और इसका सैंपल रैंडम सैंपलिंग के तहत लिया गया था। दोनों व्यक्तियों को कोविड केयर सेन्टर त्रिलोकपुर शिफ्ट किया जा रहा है।
सिरमौर में कुछ ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण और योग दिवस पर सांसद ने कहा.. – नाहन। एक और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरा प्रदेश योग में लीन हुआ तो वही कोरोना काल में सूर्य ग्रहण का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह करीब 10ः16 बजे के आसपास शुरू हुए सूर्य ग्रहण करीब 1ः47 तक रहा! सूर्य ग्रहण अवधि के दौरान सूतक विचार भी माना जाता है। लोगों के द्वारा इस दौरान खाने पीने की तमाम वस्तुओं में कुशा अथवा तुलसी के पत्ते को रखा जाता है। शास्त्रोक्त विचार में ग्रहण अवधि के दौरान अधिकतर लोग खाने पीने का…
नाहन। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार बाजार में मीट की दुकान में काम करने वाले 21 वर्षीय अनिल कुमार के खिलाफ पुलिस ने अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इसी दुकान में काम करने वाले चुनोटी गांव के एक दिव्यांग युवक द्वारा इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पीड़ित युवक के अनुसार आरोपी ने दो बार उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया। आरोपी ने शिकायत करने पर मार डालने की भी धमकी दी। दोनों एक ही कमरे में रहते थे तथा शनिवार को आरोपी को अरेस्ट किया गया। दुकान के मालिक अमन कुमार के…
नाहन। दिल में अगर देश सेवा का जज्बा हो तो कोई भी आम आदमी समाज के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दे सकता है। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में दर्जी की छोटी सी दुकान चलाने वाले एसके टेलर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कोरोना काल में निशुल्क मास्क वितरित करने के लिए उक्त छोटे से टेलर को समाजसेवी नारायण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। हाल ही में एलआईसी के एडीएम पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके नारायण सिंह , बलिंद्र नेगी, गोपाल शर्मा व संतराम धीमान आदि समाजसेवियों द्वारा क्षेत्र में मास्क की कमी नही आने दने वाले उक्त कोरोना…
नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने पौण्टा साहिब के सूरजपुर में तिरुपति मेडिकेयर में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आने पर पौण्टा साहिब तहसील की ग्राम पंचायत कुंज मन्त्रालयों के रामपुरघाट रोड की बायीं दिशा में जसपाल सिंह की माता बालासुंदरी दुकान से सब्जी के गोदाम तक, सब्जी गोदाम से उत्तर पश्चिन दिशा में (आशीर्वाद कॉलोनी) से लेकर सुभाष किरयाना दुकान तक, माता बालासुंदरी दुकान से दक्षिण पश्चिम दिशा (गुरु विहार कॉलोनी) से लेकर अनंत राम के घर तक के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है तथा पहाड़ी कॉलोनी से लेकर शहनाज के घर तक और पहाड़ी…