नाहन। कोविड 19 महामारी के इस दौर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला पांवटा साहिब के शिक्षको व एन एन एस के संवमसेवको ने अपने परिवार के साथ उचित दूरी व मासक पहन कर अपने घर पर ही विश्व योग दिवस मनाया। प्रधानाचार्य दीप चंद शर्मा व एन एन एस प्रभारी नरेश शर्मा के आह्वान पर सभी शिक्षक व छात्रों ने योग प्रक्रिया में बढ चढ कर हिस्सा लिया। सवंमसेवको द्वारा सोशल मीडिया पर विडियो व फोटो से जन मानस को ये संदेश देने की कोशिश कि कॉरोना को अगर हराना है तो योग से अपने आप को चुस्त व…
Author: Himachal Varta
प्रधानमंत्री ने कहा- योग दिवस एकजुटता और वैश्विक भाईचारे का दिन है योग पारिवारिक बंधन को बढ़ावा देता है: पीएम योग कोविड 19 वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है: पीएम नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एकजुटता का दिन है। यह वैश्विक भाईचारे का दिन है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल के कारण इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मंच के माध्यम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा…
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक मूल्य पर सैनेटाइजर तथा घटिया क्वालिटी के फेस मास्क बेचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ऐसी कम्पनियों और विक्रेताओं के खिलाफ छापामारी करके इस तरह का सामान जब्त करने के निर्देश दिए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने फेस मास्क और सैनेटाइजर को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में डाला है और इसको एमआरपी से अधिक मूल्य पर नहीं बेचा जा सकता और यह गैरकानूनी है। उन्होंने बताया कि महामारी के इस मुश्किल दौर में एमआरपी से…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया। इस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस ‘अपने घर पर रहकर, अपने परिवार के साथ योगाभ्यास’ विषय पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए अपने सन्देश में कहा कि योग हमारे साधु-सन्तों द्वारा विश्व को दिया गया उपहार है। योग हमें, हमारे मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन और हमारे सम्पूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण…
शिमला। शहरी विकास विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत 300 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 900 व्यक्तियों ने रोजगार प्राप्त करने के लिए अपने को पंजीकृत करवाया है। इन सभी व्यक्तियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित तथा शहरी स्थानीय निकायों द्वारा संचालित कार्यों और स्वच्छ भारत मिशन व ठोस कचरा प्रबन्धन से संबंधित कार्यों में रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। योजना के तहत 30 दिनों का कार्य पूरा होने के उपरांत लाभार्थी प्रशिक्षण अवधि में भी पूरा वेतन…
शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय के सभी विभागों के अनुभाग अधिकारियों, वरिष्ठ विशेष निजी सचिव, विशेष निजी सचिव, निजी सचिवों, सहायकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए दो दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला 19 और 20 जून, 2020 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय के काॅन्फ्रेंस हाॅल में आयोजित की गई। इस कार्यशाला के दौरान प्रोफेसर और शिशु चिकित्सा विभागाध्यक्ष डाॅ. अश्वनी कुमार सूद, चिकित्सा विभाग में सहायक प्रोफेसर डाॅ. विवेक चैहान, पलमनरी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. माले सरकार ने कोविड-19 पर प्रतिभागियों को प्रस्तुति दी। हाथ धोने की…
शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा उड़ानों के लिए 21 मई, 2020 को जारी मार्गदर्शिका (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्ज) तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा घरेलु उड़ानों के संचालन के यात्रियों के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार उड़ान-2 के तहत हिमाचल प्रदेश में मैसर्ज पवन हंस लिमिटेड की हेलीकाॅप्टर सेवाएं पुनः आरंभ करने की अनुमति प्रदान की है। मैसर्ज पवन हंस लिमिटेड द्वारा उड़ान-2 के तहत हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला-चंडीगढ़, शिमला-कुल्लू-शिमला और शिमला-धर्मशाला-शिमला के लिए उड़ानों का संचालन किया जाएगा। हेलीकाॅप्टर सेवाएं 22 जून, 2020 से मैसर्ज…
नाहन। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगों एंव विशेषकर स्कूली बच्चों द्वारा अपने घर पर ऑन लॉईन योग करके इस दिवस की परंपरा को निभाया गया । इसी कड़ी में विधायक रीना करश्यप ने भी अपने घर पर योगासन करके लोगों को योग के महत्व बारे जागरूक किया । उन्होने कहा कि योग एक ऐसी सुलभ एवं प्राकृतिक पद्धति है जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। इनका कहना है कि योग मनुष्य की काया को निरोग बनाता है और योग के माध्यम से असाध्य रोगों का उपचार…