शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज राजभवन में नागा रेजीमेंट के कारगिल युद्ध के नायकों से बातचीत की। इस विशेष दिन पर उन्होंने भारतीय सेना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में भारत की विजय शानदार थी, जिसमें देश की सीमाओ की रक्षा करते हुए हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया। राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सेना के इस बलिदान और संकल्प के प्रति देशवासी सदा ऋणी रहेंगे। राज्यपाल ने कहा कि अब इतिहास बदल गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में आवागमन से संबंधित जारी आदेशों में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी और अभ्यर्थी अपने माता-पिता के साथ प्रतियोगी चयन परीक्षाओं के कारण प्रदेश के भीतर और बाहर आवागमन करना चाहते हैं, उन्हें राज्य में 72 घण्टों के भीतर आवागमन करने की स्थिति में क्वारंटीन नियमों से छूट की सुविधा प्रदान की जा सकती है। परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए प्रवेश पत्र को प्रदेश में आने व वापिस आने के लिए वैद्य दस्तावेज माना जाएगा और विद्यार्थियों, अभ्यर्थियों…
नाहन/सोलन । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सेना से सेवानिवृत्त वायु सेना के पूर्व सैनिक सुरेश कश्यप ने अपने निवास स्थान पर भारत माता के चित्र को पुष्पांजलि देते हुए शौर्य दिवस मनाया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा की 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना के कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चुंगल से मुक्त कराया था जिसकी याद में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाती आ रही है। उन्होंने कहा की इस युद्ध…
नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने आज विजय दिवस की 21वीं सालगिरह के मौके पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके बलिदान को याद किया। इस कड़ी में सिरमौर के प्रथम कारगिल शहीद कुलविंदर सिंह को पांवटा साहिब के ग्राम डोईवाला गिरी नगर में उनके शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीद की पत्नी वीर नारी मेलो देवी को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, जिला सिरमौर के दूसरे शहीद कल्याण सिंह को उनके शिलाई स्थित निवास स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी पत्नी वीर नारी शीला देवी को भी सम्मानित किया गया। उपायुक्त…
शहीदों के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूला पाएगा – डॉ. बिंदल नाहन। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज यहां शहीद स्मारक पर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल ऑपरेशन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी, पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा, जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता तथा पुलिस के अधिकारीयों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डॉ0 राजीव बिंदल ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए…
नाहन। सिरमौर में आज 10 कोरोना पाॅजीटीव मामले और आए है। इन 10 मामलों में 6 गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन से तथा 4 पांवटा साहिब से संबंधित है। कल भेजे गए सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमें आज 10 की रिपोर्ट पाॅजीटीव और 69 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है जबकि 21 सैंपल की रिपोर्ट इनकनक्लुसिव रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डाॅ0आर0के0परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन के 6 नए पॉजिटिव आये मामलों में 1 पुरूष जिसकी उम्र 30 वर्ष है तथा 5 युवती/महिलाए जिनकी…
तीन युवक 6 युवतियां मोहल्ला गोविंदगढ़ के पॉजिटिव, शहर लॉकडाउन नाहन। हालांकि नाहन शहर को जिला प्रशासन के द्वारा 2 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन किया हुआ है। बावजूद इसके जिला सिरमौर के नाहन से आज रात 10 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए है। बता दें कि आज कुल 408 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी है जबकि 10 की रिपोर्ट पॉजीटीव, 296 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है और 2 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बताया कि अभी…
नाहन। पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-5 का क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने आज जारी किए। उन्होने बताया कि अब इस क्षेत्र में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों की आवाजाही पर रात 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर, सभी 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर ही रहे। सभी सार्वजनिक स्थल और कार्य स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया…