8 पॉजिटिव कल के पेंडिंग सैंपल में से, 9 आज के सैंपल में से नाहन । जिला सिरमौर में 27 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें 18 पॉजिटिव कल के बचे हुए सैंपल में से और 9 आज भेजे गए सैंपल में से आए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि कल के बचे हुए 75 सैंपल में से 44 की रिपोर्ट नेगेटिव, 18 की पॉजिटिव जबकि 13 की रिपोर्ट इनकनकलुसिव रही है। इन 18 मामलों में 17 मामले गोबिंदगढ़ मोहल्ला और 1 गुननुघाट से है। इन 17…
Author: Himachal Varta
नाहन। प्रदेश में पुनः लॉकडाउन लगाने बारे आम जनता की राय मांग कर सरकार ने लोगों के साथ बहुत बड़ा मजाक किया जा रहा है । यह बात जिला कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में अपरिपक्कव सरकार काम कर रही है और अधिकारी सरकार को कोरोना संकट के बारे गुमराह कर रहे हैं । उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जब निजी बस ऑपरेटरों के दबाव मेें आकर बस किराए बढ़ाए गए तब क्या लोगों की राय ली गई थी । सरकार ने एक बार भी नहीं…
नाहन । जिला सिरमौर में जहां कोरोना वायरस के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना संकट के बीच डायरिया ने दस्तक दे दी। सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के मोहराड़ गांव में कोरोना संकट के बीच अचानक करीब छोटे-बड़े 61 लोग उल्टी और दस्त की चपेट में आए हैं। इससे पूरा गांव दहशत में है। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य खंड अधिकारी शिलाई को रोग फैलने की सूचना दी। जिसके बाद खंड चिकित्सा अधिकारी शिलाई ने चिकित्सकों का एक दल गांव भेजकर दवा आदि वितरित की। साथ ही गांव में एक जागरूक कैंप भी लगाया…
नाहन। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की अंबोया पंचायत में ई-पास न मिलने से बुजुर्ग महिला ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। महिला को चार दिन पूर्व ही अधरंग का दौरा पड़ा था। जिसके बाद लगातार ई-पास एप्लाई होते रहे व आखिर पीड़िता ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। चार दिन पहले 63 वर्षीय कमला देवी पत्नी साधु राम निवासी को अधरंग का दौरा पड़ा था। उसे विशेष उपचार की सख्त आवश्यकता थी। परिवार के लोग पिछले 4 दिन से लगातार रेफर केस के आधार पर ही पास आवेदन कर रहे थे। लेकिन बार-बार आवेदन करने के…
नाहन। रैड जोन से आने वालों की सूचना देना एक परिवार को महंगा साबित हुआ। नतीजा यह हुआ कि परिवार को न केवल मारपीट का सामना करना पड़ा, साथ ही आपराधिक मामला भी दर्ज हो गया है। इस घटना की शुरूआत 25 जुलाई को होती है। परिवार की सदस्य मेघना सिंह कोरोना हेल्पलाइन पर एक शिकायत दर्ज करवाती है। इसके मुताबिक पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर बेटी, दामाद व नाती देहरादून के रैड जोन से आए हैं। पास 12 घंटे का था, लेकिन कई दिन तक रहने का मकसद था। यही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया…
नाहन। जिला सिरमौर में जहां मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। वही आज जिला सिरमौर से राहत भरी खबर आई है। नाहन शहर के वार्ड नंबर 8 में रहने वाले सब्जी विक्रेता के परिवार सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उधर, आईसीआईसीआई बैंक का एक कर्मी चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद बैंक के तमाम कर्मियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। आज उन सभी 7 बैंक कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीषा अग्रवाल ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की पुष्टि की है।
ठीक होने वालों में 2 बच्चे भी शामिल नाहन। जिला सिरमौर में आज 17 लोगो ने कोरोना को मात दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन के 22 फॉलोअप सैंपल जांचे गए थे जिनमें से 17 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन 17 लोगों में 9 युवक/पुरुष जिनकी उम्र 16 वर्ष से लेकर 44 वर्ष के बीच है और 6 महिलाएं जिनकी उम्र 31 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच है। इसके अतिरिक्त, 2 बालक जिनकी उम्र 2…
कहा, कैप्टन सरकार पंजाब को कृषि उद्योग का केंद्र बनाने के लिए वचनबद्ध चण्डीगढ़। पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारर्पोशन के चेयरमैन और पूर्व मंत्री स. जोगिन्द्र सिंह मान ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देकर किसानों की तकदीर बदलेगी। यहाँ कारर्पोशन के कार्यालय में बोर्ड ऑफ डायरैकटरज़ की 245वीं मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये पी.ए.आई.सी. के चेयरमैन जिनके साथ मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे, ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार कारर्पोशन राज्य में कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अथक मेहनत…