Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो हि.प्र. राज्य रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं ने आज यहां राजभवन में राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर के साथ रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से नाईयों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) वितरित किए। हेयर ड्रैसर एवं ब्यूटी पार्लर ऐसोसिएशन के प्रधान राजेश गंगोत्रा ने इस अवसर पर 81 सुरक्षा उपकरण प्राप्त किए, जिन्हें जरूरतमंद नाईयों को बांटा जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और इस दौर में नाईयों को भी कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिन्दुस्तान टाईम्स के शिमला स्थित प्रधान संवाददाता गौरव बिष्ट के पिता रणविजय सिंह नेगी के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री नेगी का सोमवार को रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत उनके पैतृक निवास अनुबासा में लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। रणविजय सिंह नेगी दो बार रोहड़ू ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के प्रधान रहे। वह शिमला जिला कांग्रेस…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से संगठन जिला पालमपुर तथा कांगड़ा के भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं ने प्रदेश के लोगों के लिए फेस मास्क तथा फेस कवर तैयार व वितरित करने का सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा ने प्रदेश में कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन तथा पका हुआ भोजन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि तत्काल में हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंचायती राज संस्थानों तथा शहरी स्थानीय निकायों में…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के पौण्टा साहिब उपमण्डल के धौलाकुआं तहसील में आज एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। पॉजिटिव आया व्यक्ति 48 वर्षीय है और भारतीय सेना में तैनात है। यह व्यक्ति 24 जून को दिल्ली आर्मी कैंट से पौण्टा साहिब आया था तथा संस्थागत क्वारंटाइन में था। इस व्यक्ति का सैंपल 26 जून को लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आई है। पॉजिटिव आए व्यक्ति को त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिला में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब 14 हो गई है।

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि कम्प्यूटर एप्रिसिएशन एवं एप्लीकेशन (एसईटीसी) में राज्य पात्रता परीक्षा भाग-। से छूट प्राप्त करने हेतु 19 सितम्बर, 2019 से पूर्व या उसके बाद नियुक्त सभी लिपिकों, जिन्होंने इस तिथि से पूर्व कम से कम तीन मास का कम्प्यूटर कोर्स उत्तीर्ण नहीं किया है, के लिए छ: मास या इससे अधिक अवधि के कम्प्यूटर कोर्स का प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने 19 सितम्बर, 2019 से पूर्व एचकेसीएल या एनआईईएलआईटी इत्यादि से तीन मास के कम्प्यूटर कोर्स का प्रमाण पत्र प्राप्त किया…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल आज सुबह सवेरे ही रेवाड़ी जिला के गांव जाटूसाना के खेतों में पहुंचे और टिड्डी दल से बचाव के लिए किए गए उपायों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव भी साथ थे। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर किसानों को आश्वस्त किया कि किसी भी किसान को घबराने की जरूरत नहीं है। टिड्डी दल से फसलों का जो नुकसान हुआ है उसका प्रशासन द्वारा आंकलन किया जा रहा है, सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था की है और ग्रामीणों…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जन्मशती समारोह के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान की गई सेवाओं को स्मरण किया तथा कहा कि वह केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि बुद्धिजीवी, दूरदर्शी तथा देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करने वाले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा प्रदान करते हुए अपनी गहरी…

Read More

शिमला।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से युवा मोर्चा सोलन और युवा मोर्चा देहरा की वर्चुअल रैलियां सम्बोधित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं ने कोविड महामारी के दौरान लोगों को भोजन, मास्क और अन्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने युवाओं से केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के प्रभावी प्रसार के लिए आगे आने का आग्रह किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि युवाओं ने लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक करने में सरकार का सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने…

Read More