शिमला। परिवहन, वन, युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि 4 से 10 अक्तूबर, 2019 तक शिमला में चौथीं विशिष्ट वर्ग की राष्ट्रीय पुरूष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजिन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताहभर चलने वाली इस प्रतियोगिता में ओलिम्पिक, एशियन गेमज़ और वैश्विक स्तर के मुक्केबाज भाग लेंगे। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों, मुक्केबाज और अन्य खेल संस्थाओं और निजी भागीदारों जैसे शिमला होटलियर एसोसिएशन इत्यादि से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी से सहयोग करने का आग्रह किया ताकि मुक्केबाजों व इस प्रतियोगिता में आने वाले अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 16 सितम्बर, 2019 को शिमला से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन के माध्यम से राज्य के लोगों की शिकायतों को दर्ज कर उन्हें सम्बन्धित विभागों को निवारण के लिए भेजा जाएगा। आम जनता टॉल फ्री नम्बर 1100 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
शिमला। सोलन जिले के अर्की जनपद की 21 वर्षीय कुसुम के लिए आज अविस्मरणीय पल था जब वे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करने के लिए आज उनसे उनके कार्यालय में मिली। कुसुम टाइप-1 डायबिटीज से ग्रसित हैं तथा उन्हें दिन में चार से पांच बार इनसुलिन का इंजेक्शन लगाना पड़ता था। एक दिन कुसुम की मुलाकात इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला की स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. रणजीत से हुई जिन्होंने उनका प्रोफाइल बनाकर मुख्यमंत्री राहत कोष से इस निर्धन लड़की को इनसुलिन पम्प लगाने के लिए मुख्यमंत्री से वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कुसुम…
शिमला। मुख्य सचिव डॉ. श्रीकान्त बाल्दी ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य व अन्य विभागां को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले जान-माल की क्षति से बचने के लिए तकनीक और अधोसंरचना में सुधार करने के लिए कार्य योजना बनाने पर बल दिया है। वह आज यहां अन्तर मंत्रालय केन्द्रीय टीम (आईएमसीटी) के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार जिन्दल की अध्यक्षता में आईएमसीटी मानसून के कारण राज्य में हुए नुकासन का…
प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को आशान्वित रहने और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिये कठिन प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित कियानयी दिल्ली/बेंगलुरू। यद्यपि चन्द्रयान-2 मिशन का संपर्क इसरो मुख्यालय के नियंत्रण केंद्र से टूट गया है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलूरू में इसरो वैज्ञानिकों के साथ चन्द्रयान-2 के चांद पर उतरने के कार्यक्रम को देखते हुए कहा ‘भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व हैं। इन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया हैं और भारत को हमेशा गौरव प्रदान किया है। ये साहस के क्षण है और हम लोग साहसी बनेंगे!’वैज्ञानिकों के हौसलों को बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री ने कहा, ‘देश आप…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के निर्देश नई पहल के अन्तर्गत मेले के दौरान स्थानीय वाद्ययंत्रों से आरती का आयोजन कुल्लू। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां 8 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2019 तक सप्ताहभर चलने वाले अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव की तैयारी सम्बन्धी राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू दशहरा देश के लोगों के लिए एक महत्त्वपूर्ण आयोजन है और इसकी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि हिमाचली कलाकारों को इस आयोजन में भाग लेने के पर्याप्त अवसर दिए जाने चाहिए ताकि स्थानीय कलाकारों…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अब किसी भी अपराधी को राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाएगा और सभी लोगों की सुरक्षा होगी। मुख्यमंत्री आज यहां जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उपस्थित भारी जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा की जनता ने उनको आशीर्वाद दिया था और उन्होंने इन 5 सालों के दौरान पारदर्शी और निष्पक्ष भाव से सरकार चलाई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से करनाल, गुडग़ांव और फरीदाबाद जैसे शहरों का विकास करवाया है उसी तर्ज पर हमारी सरकार ने सिरसा का भी विकास करवाया है।…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 07 सितम्बर, 2019 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 को उतरता हुआ देखने के लिए इसरो के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय जाएंगे।इस ऐतिहासिक पल के अवसर पर वे कक्षा-8 से कक्षा 10 के छात्रों के लिए आयोजित अंतरिक्ष पहेली के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे।एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विज्ञान और इसकी उपलब्धियों की गहरी सराहना की है। श्री मोदी की इसरो यात्रा से भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को नवाचारी मस्तिष्क और जिज्ञासी की भावना विकसित करने की प्रेरणा मिलेगी।चंद्रयान-2 मिशन में अपनी व्यक्तिगत रूचि दिखलाते…