Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजभवन में ‘ऐट होम’ की मेजबानी की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, लेडी सत्यावती मिश्र और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रही।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, हि.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विधायकगण, चीफ ऑफ स्टाफ आरट्रैक ले. जनरल जी.एस. सांघा, मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक एस.आर मरड़ी, उप कुलपति, स्वतंत्रता सेनानी, राज्य सरकार के सिविल, पुलिस तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा भूतपूर्व सैनिक अन्यों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

नाहन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्कृष्ट कार्य के लिए 55 विभूतियों को किया गया सम्मानित डा. सैजल ने किया पंचवटी वाटिका की ई-बुक लांचिग तथा पंचवटी किताब का विमोचन नाहन। प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण कार्यक्रमों के तहत राज्य के 5 लाख 35 हजार जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान की जा रही है जबकि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 3 लाख 57 हजार वरिष्ठ नागरिकों को 1500 रूपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी सामाजिक न्याय…

Read More

शिमला। प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीमेंट के कारखाने बंद कमरे में समझौता ज्ञापनों के माध्यम से स्थापित नहीं किए जा सकते। इसके लिए अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर निविदाएं मंगवानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कानून में संशोधन कर चुकी है जिसमें खासतौर पर सीमेंट कारखानों के आवंटन के राज्य सरकारों के विशेषाधिकार समाप्त हैं। राज्य सरकारें चोर दरवाजे से सीमेंट कारखाने नहीं दे सकती। इसके लिए टेंडर लाज़िमी हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात कुछ अखबारों में प्रकाशित उस खबर के आधार पर कही जिसमें कहा गया है कि डालमिया ग्रुप के साथ चंडीगढ़ में 2500…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 19 अगस्त से आरंभ होगा। सत्र के दौरान कुल 859 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से 637 तारांकित और 222 अतारांकित सवाल हैं। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि अधिकांश सवाल विधानसभा क्षेत्रवार पूछे गए हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्तियों, पेयजल, ड्रग माफिया और बागवानी को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 21 अगस्त को ओडिशा विधानसभा की समिति प्रदेश विधानसभा का दौरा करेगी। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी 20 अगस्त को…

Read More

शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है, जिसका श्रेय प्रदेश के मेहनतकश और ईमानदार लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में देश का आदर्श राज्य बनकर उभरा है।कलराज मिश्र और जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि लोगों के सहयोग एवं प्रदेश सरकार के सतत् प्रयासों से…

Read More

शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि रक्षा बन्धन का त्यौहार जहां आपसी भाई-चारे को बढ़ाएगा, वहीं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि रक्षा बन्धन का त्यौहार परिवार व समाज में आपसी भाई-चारे को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में शांति, सौहार्द व आपसी भाई-चारे को बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबंधक निलय डी. कपूर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की। बैठक के दौरान, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां की आर्थिकी कृषि व संबंधित गतिविधियों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड राज्य में कृषि आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए अधिक योगदान दे सकता है। उन्होंने प्रदेश में किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ाने व स्वयं सहायता समूहों के पूर्ण डिजीटेलाइजेशन पर बल दिया। उन्होंने जनजातीय विकास पर बल देते हुए कहा कि बैंक अपनी वित्तपोषण…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने राज्य सरकार के सभी विभागों से जल संरक्षण के लिए वर्षा जल संग्रहण, गांवों में तालाबों एवं टैंकों के रख-रखाव की दिशा में कार्य करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिलों में जल शक्ति अभियान आरम्भ करने की आवश्यकता है ताकि सही मायनों में जल संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। मुख्य सचिव आज यहां जल स्त्रोत प्रबन्धन के लिए योजना विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जल संरक्षण से सम्बन्धित जल स्त्रोतों व भू-जल…

Read More