नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)( एसपी जैरथ)सिरमौर जिला के हरिपुरधार में लोगों की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा मां भंगायणी मेला इस बार 3 से 5 में तक आयोजित होगा मेले का उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करेगी जबकि मेले के समापन समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है। मेले के आयोजन को लेकर हरिपुरधार में मेला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। मीडिया से बात करते हुए मेला कमेटी की सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि इस बार माँ भंगायनी मेला हर वर्ष की तरह हर इस से भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- गुरु की नगरी पांवटा साहिब में आज खालसा पंथ के साजना दिवस यानी बैसाखी के महापर्व को बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया जा रहा है। यहां गुरुद्वारा परिसर में प्रातः काल अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत गुरुद्वारा में गुरमत समागमों समेत कवि दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में हिमाचल समेत साथ लगते राज्यों से श्रद्धालु भाग लेने पहुंच रहे है और गुरुद्वरा में नतमस्तक हो रहे है। मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के मैनेजर जागीर सिंह ने बताया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौरी में मौसम ने ली करवट किसानों के लिए परेशानी बनी है । बात जिला के मैदानी इलाकों की करें तो इन दिनों गेहूं की नगदी फसल पककर तैयार खड़ी है। लेकिन बारिश गेहूं की फसल की कटाई में बाधा बनी है। तेज आंधी तूफान और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है और गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है जिसे समेटना एवं काटना किसानों के लिए मुश्किल हुआ है। मीडिया से बात करते हुए किसानों का कहना है कि तेज आंधी तूफान एवं बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-बैसाखी पर्व के पावन अवसर पर जाने माने साहित्यकार डॉ दीनदयाल वर्मा के काव्य नाटक तपस्या का आज रश्मि प्रकाशन की प्रबंधक निदेशक मीरा वर्मा द्वारा विमोचन किया गया। इस मौके पर करीब आधा दर्जन कवि एवं साहित्यकार भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए साहित्यकार दीनदयाल वर्मा ने कहा कि यह काव्य संग्रह उनका तीसरा काव्य नाटक है। इससे पूर्व उनके दो काव्य नाटक गुरु दक्षिणा तथा प्रेम पुष्प प्रकाशित हो चुके हैं जो काफी चर्चित रहे हैं। देश के विभिन्न शहरों में इनका मंचन एवं रेडियो प्रसारण हुआ है। उन्होंने कहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)जल ही जीवन है और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है जिसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। यह उदगार उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की तहसील नौहराधार के लाना चेता पंचायत में एक करोड़ 57 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करने के पश्चात एक विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहीं। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना से इस पंचायत के 6 गांव की 16 बस्तियों में लगभग 3174 लोग लाभान्वित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ) : – नाहन विधान सभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर आमवाला पंचायत के रिज़र्व फोरेस्ट में पुलिस लाइन के लिए 50 बीघा जमीन देने की चल रही सरकारी के कवायदों के खिलाफ ग्राम पंचायत आमवाला..सेनवाला के प्रतिनिधियों,प्राचीन पोड़ीवाला शिवालय की प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व ग्रामिणों अब भारी रोष व्याप्त है। जिला प्रशासन द्वारा इस गंभीर मामले में अनसुनी करने के बाद, खफ़ा ग्रामीणों ने रिजर्व फोरेस्ट में प्रस्तावित पुलिस लाईन के लिए दी जा रही जमीन के तैयार की गई फाइल के आंकड़ों की पोल खोलते हुए एक हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत प्रधानमंत्री…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- आज पूरे देश में हनुमान जयंती का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक, अजय सोलंकी, ने जिला सिरमौर के समस्त निवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की ह अपने शुभकामना संदेश में विधायक अजय सोलंकी ने भगवान हनुमान के शौर्य, भक्ति और सेवाएं भाव का स्मरण करते हुए कहा कि बजरंगबली शक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें निष्ठा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि हनुमान जी की कृपा सभी…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़)प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाएं चलाई गई है, जिसका लाभ प्रदेश के लोगों को किसी ना किसी रूप में प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता के रूप में प्रदेश सरकार द्वारा 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के…