Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- कृषि जगत में प्रगति और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से, इटरनल विश्वविद्यालय, बडू साहिब आगामी 12 और 13 अप्रैल  को अपने परिसर में एक दो दिवसीय भव्य किसान मेला का आयोजन करने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और विशेषज्ञ मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। इस मेले में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान, प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक, सक्रिय विकास अधिकारी और आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। कृषि क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनियां, Syngenta और Biostadt India भी अपनी आधुनिक तकनीकों और…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)जिला सिरमौर में जल शक्ति अभियान केच द रेन 2024 के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 3672 पेयजल तथा सिंचाई योजनाएं बनाने का लक्ष्य रखा गया, जिनमें से 2157 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि 1515 पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने उपायुक्त कार्यालय में कैच द रेन अभियान के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत अभी तक 27 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई जिससे चेक डेम, तालाब, टैंक,…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया के बरियूडी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक झुग्गी में आग लगने से नेपाली मूल के 85 वर्षीय बुजुर्ग शेर सिंह की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की अधजली लाश बरामद की है।जानकारी के अनुसार, दाड़ो देवरिया पंचायत के प्रधान देवेंद्र सिंह ने पच्छाद पुलिस थाने को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि बरियूडी गांव में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) :-  श्री राम भक्त हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के प्राचीन शिव मंदिर कुम्हार गली में तीसरा 108 सुंदर कांड का आयोजन 12 अप्रैल को दोपहर बाद अढ़ाई बजे से आरंभ होगा। मन्दिर के पुजारी सुनील दत्त शर्मा  एंव मंदिर समिति के सदस्य संदीप कश्यप दीपू ने बताया कि सुंदर काण्ड का शुभारंभ 12 अप्रैल को दोपहर बाद अढ़ाई बजे से होगा। सुंदर कांड का पाठ करने के लिए 108 भक्तों से सम्पर्क किया जा रहा है। इच्छुक भक्त जो पाठ करना चाहते है वो मोबाइल 70182 01557  व  88941 37444 पर अपनी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-हिमाचल इप्रदेश के जिला सिरमौर की पांवटा साहिब घाटी पिछले दो दशकों से हाथियों के आवागमन के कारण चर्चा में है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क से बहराल के रास्ते वन मंडल पांवटा साहिब में प्रवेश करने वाले हाथियों ने पिछले डेढ़ साल में घाटी के जंगलों को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। हाल के समय में इन जंगली हाथियों के रिहायशी इलाकों में घुसकर फसलों को तबाह करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इससे निपटने के लिए वन मंडल पांवटा साहिब ने एक अनूठा तरीका अपनाया है। अब हाथियों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़): – विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज डा0 यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा कर यहां भर्ती उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इससे पहले विनय कुमार ने मेडिकल कॉलेज नाहन में रोटरी क्लब संगिनी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह से बातचीत करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन  की रक्षा में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज  नाहन सिरमौर जिला के…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के बद्रीपुर सम्मेलन में विधायक सुखराम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने देश के गरीबों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि करोड़ों लोगों को आवास, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दी गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने धारा 370 को हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और विभिन्न जनहितैषी संस्थानों की स्थापना को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर शुद् ने इस अवसर पर…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :-  बनेठी पंचायत में देवता शिरगुल बैखासी मेला 12 और 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ समाज सेवी और पूर्व रोड सेफ्टी अध्यक्ष अमरजीत परमार और समापन नाहन के विधायक अजय सोलंकी करेंगे। समाजसेवी एवं कारोबारी विनोज शर्मा कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंंगे। मेला कमेटी अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि सुबह 8 बजे शिरगुल मंदिर में गायत्री जाप होगा। 10 बजे से शाम 6 बजे तक 16 वर्ष से कम आयु वर्ग और ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले…

Read More