Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर आज पूरे जिला सिरमौर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुषों को याद किया और पार्टी के ध्वज को सलामी दी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सुबह अपने निवास स्थान पर भारत माता, श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात उन्होंने अपने परिजनों के साथ घर की छत पर भाजपा…

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़)शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने  जुब्बल स्थित घूंगलीधार में 22 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया। करीब एक करोड़ 17 लाख से इस सब स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा इस कार्य को न केवल रिकॉर्ड दो वर्ष से कम समय में पूरा किया गया है अपितु स्वीकृत राशि जो करीब एक करोड़ 22 लाख रुपए थी से लगभग पांच लाख रुपए की बचत करते हुए एक करोड़ 17 लाख रुपए खर्च करते हुए इस कार्य को पूर्ण किया है। शिक्षा मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं और अधिकारियों को उनकी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग के दक्षिण क्षेत्र परमाणु जीएसटी विंग की टीमों ने प्रवेश के कालाअंब में छापामारी कर 12 करोड़ के कर चोरी का खुलासा किया है। दक्षिण क्षेत्र परवाणू जीएसटी विंग की टीम ने जॉइंट कमिश्नर जीडी ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के लेड उद्योगों पर छापेमारी की। कालाअंब में लेड (सीसा) बनाने वाली 17 इकाइयां हैं, जिनमें से 12 मासिक रिटर्न के माध्यम से स्वैच्छिक रूप से एजीटी जमा करने के लिए पंजीकृत हैं, जबकि अन्य बैरियर पर एजीटी…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)नगर परिषद ने आज शहर में अपने 3 पार्किंग स्थलों को 24 लाख रुपये में नीलाम कर दिया। नगर परिषद द्वारा 4 पार्किंग स्थलों की नीलामी रखी गई थी। लेकिन नीलामी कार्यक्रम में एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक बनी नई पार्किंग की नीलामी नही हो सकी। नगर परिषद की पक्का टैंक पार्किंग 16.72 लाख, शिमला रोड़ पार्किंग 4.20 लाख व मोहल्ला ढ़ाबों पार्किंग  3.12 लाख में नीलम हुईं है। पार्किंग फीस के जारी शेड्यूल के अनुसार  पार्किंग के कवर्ड एरिया में 1500 रुपये, ओपन एरिया में 1200 रुपये  जीएसटी समेत प्रति माह वाहन पार्क करने के रखे…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव गुलाबगढ़ में एक व्यक्ति के घर के पीछे तैयार किए गए अफीम के खेत का भंडाफोड़ किया है आरोपी की गिरफ्तारी और अफीम के पौधों की बरामदगी इस मामले में पुलिस ने जाफर अली पुत्र अकबर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी निजी जमीन पर 805 अफीम के पौधे उगा रखे थे। डीएसपी पांवटा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज पाँवटा साहिब के मण्डलाधिकारी (ना0) कार्यालय में विकास कार्यों से सम्बंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  उपायुक्त ने बैठक के दौरान उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ उप-मण्डल पांवटा साहिब में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों बारे विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासी इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने एनएच 707 पर चल रहे कार्य में भी तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) वन मंडल अधिकारी नाहन अवनि भूषण राय ने कहा कि वनों को आग से बचाने में जन सहभागिता अयन्त आवश्यक है तथा आग लगने पर एक दूसरे की सहायता अवश्य करनी चाहिए। उन्होेंने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों के दौरान जंगलों व झाड़ियों में आगजनी की घटनाएं बढ जाती है जिससे वन सम्पदा के साथ-साथ वन्यजीवों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नाहन वन मंडल के अंतर्गत आने वाले नाहन, जमटा, कोलर एवं त्रिलोकपुर वन परिक्षेत्रों में वनों में आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु विशेष कदम उठाए गए हैं जिसके…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में आज प्रातः 11 बजे चेतावनी संयंत्र हूटर की ध्वनि के साथ भूकंप आपदा प्रतिक्रिया ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। ड्रिल के उपरान्त उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि आज 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप की याद में आपदा जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को  आपदा के समय होने वाली जान-माल की हानि को कम करने के लिए जागरूक तथा भूकंप की स्थिति में तैयारी और तत्परता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि…

Read More