Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के संगडाह उपमंडल के पंचायत सैंज के गावं जबलोग में जहरीली पतियां खाने से अचानक ही 7 बकरियां मर गई। इन बकरियों के मरने से बकरी पालक को काफी नुकसान हुआ है।बकरी पालक बेद प्रकाश ने बताया कि तड़के उसने अपनी सात बकरियों को मरा पाया। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि वह बकरियों के सहारे ही अपने परिवार का गुजारा चलाता है और करीब 20 साल से बकरी पालन कर रहा है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।वहीं सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)संगड़ाह मार्ग पर कालथ के के समीप एक टिप्पर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया जिसमें एक की हालत काफी नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जानकारी के अनुसार यह टिप्पर संगड़ाह की ओर से रोजाना की ओर जा रहा था की कालथ के पास  गहरी खाई में गिर गया इस हादसे में गनोग निवासी कुलदीप और घाटों निवासी जगदीश…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन क्षेत्र के छात्रों को स्वर्णिम अवसर प्रदान करते हुए आज अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में  प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक करियर काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की गई। दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रतियोगिता के दौर में सफलता केवल उन्हीं के कदम चूमती है ,जो स्वयं की क्षमता व कौशल को पहचानने में सक्षम हो जाता है। विद्यालय परिसर में करियर काउंसलर के रूप में मनीष जिन्होंने अभी तक लगभग साढे तीन लाख लोगों को कौंसिल करके इनके भविष्य को नई दिशा दी है।इसके अतिरिक्त  हेमन्त विष्ट (Director of Careerliy. com ) ने…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पूर्व भाजपा ने 95 हजार करोड़ के कर्ज तले प्रदेश को डुबा दिया है । सत्ता वापिस लौटने की भूख में पूर्व जयराम सरकार ने अंतिम छः मास के दौरान सैंकड़ों संस्थान बिना बजट के खोल दिए गए परंतु बीते वर्ष विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता ने पूर्व भाजपा सरकार को आईना दिखा दिया । यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव किमटा ने राजगढ़ में एक प्रैस वार्ता को संबोधित करने के दौरान कही । उन्होने बताया कि प्रदेश में बरसात के दौरान आई आपदा के लिए कंेद्र से कोई विशेष पैकेज…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- चुनाव के एक वर्ष बीत जाने के बाद सिरमौर कांग्रेस ने अपनी पहली जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया। आनंद परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने बैठक को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि जैसे अब तक चला आया अब नहीं चलेगा। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि जो पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि संगठन में धरातल पर काम करने वालों की ही…

Read More

 शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं को सरकार में जगह मिलेगी। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस समेत ऐसे कार्यकर्ता, जो बीते 20 से 25 सालों से काम कर रहे हैं, उन्हें सरकार अहम ओहदों पर बैठाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा को बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि यशवंत छाजटा की नियुक्ति के साथ ही राज्य सरकार ने संगठन के लोगों को तवज्जो देने का काम शुरू कर दिया है। अब…

Read More

 शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में राजनीति विज्ञान विभाग ने संविधान दिवस मनाया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से संविधान के बारे में छात्रों को अवगत करवाया। इस मौके पर संविधान पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अतुल और आशीष ने प्रथम स्थान हासिल किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में सभी नागरिकों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व प्रदान किया है। उन्होंने छात्रों से संविधान के मूल्यों पर चलने का आह्वान किया।डॉ देवेंद्र…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को अपर ढली (इंद्रनगर) नगर निगम वार्ड में किसान भवन सभागार में जन समस्याएं कायक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समावेशी विकास करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। धरातल पर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्धन एवं शोषित वर्गों को मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं और आमजन की समस्याओं से भली भांति परिचित है और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।…

Read More