Author: Himachal Varta

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एनएचपीसी कालोनी मणिकर्ण के समीप गश्त के दौरान नेपाली मूल के एक आरोपी को एक किलो 16 ग्राम चरस सहित हिरासत में ले लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार गणेश भाट (44) पुत्र किशन भाट निवासी वार्ड नंबर गांव गुरिना, गाविस मणिलेक जिला कंजनपूर नेपाल के कब्जे से एक किलो 16 ग्राम चरस बरामद की है। थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज…

Read More

मण्डी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और इसे यथावत ही रखा जाएगा। राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रधान शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्राथमिक शिक्षक संघ को भरोसा दिलाया कि शिक्षा में गुणात्मकता लाने को लेकर जारी की गई अधिसूचना में प्राथमिक शिक्षक संघ के सुझावों के बाद पुन: जारी किया जाएगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ ने गत 29 नवंबर को जारी अधिसूचना में आवश्यक संशोधन हेतु अपने विभिन्न प्रस्ताव रखे। प्रधान सचिव शिक्षा ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी मामलों पर संशोधित अधिसूचना जल्द जारी करने का…

Read More

शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला ऊना को 287.68 करोड़ रुपए की 18 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया। 32 मेगावाट के इस सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कार्य जनवरी 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस सौर ऊर्जा परियोजना से सालाना 27.71 करोड़ रुपए की आय होगी तथा यह अगले 25 वर्ष तक विद्युत उत्पादन करने में सक्षम होगा।मुख्यमंत्री ने 2.03 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उत्तर भारत के रामसर साइट की वेटलैंड स्थित श्री रेणुका जी झील में साइबेरियन प्रवासी पक्षियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश वाइल्ड लाइफ विंग अपने मेहमानों के स्वागत में की जाने वाली तैयारियों को भी मुकम्मल कर करना शुरु कर दिया है। श्री रेणुका जी मेला के बाद झील के चारों तरफ पर्यटकों के द्वारा फैलाए गए कूड़े-कचरे को वाइल्ड लाइफ के कर्मी साफ करने में भी जुट चुके हैं। वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों के द्वारा प्रवासी मेहमानों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए जाने को लेकर निगरानी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के द रोज आर्किड वर्ल्ड स्कूल में बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने के उदेश्य से एक दिवसीय “गूंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई जिसमे विभिन्न प्रकार के माॅडल और पकवानों आदि के जरिये बच्चों ने अपनी अद्भूत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना पाँवटा साहिब प्रभारी अशोक चौहान ने किया और बच्चों के बनाए माॅडल की सराहना की। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए अभिभावक भी पंहुचे और बच्चों की प्रतिभा के साथ साथ इस तरह का मंच प्रदान करने के लिए स्कूल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्) (एसपी जैरथ):- राजकीय शमशेर (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नाहन में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना आवासीय कैंप (28 नवंबर से 4 दिसंबर, 2023) का आयोजन हो रहा है। इसी संदर्भ में आज कैंप के चौथे दिन लगभग 100 स्वयंसेवियों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उपायुक्त कार्यालय परिसर सिरमौर स्थित नाहन से राजन कुमार शर्मा (स्रोत व्यक्ति) के रूप में उपस्थित हुए एवं स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, प्रकार, विभिन्न आयाम व स्तरो, महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबर (1077, 1070, 100, 101, 102, 1100, 1098, 108, 112), प्रतिक्रिया टीमों के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्यान के माध्यम से…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन दिनांक 02 दिसंबर को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें जिला उपायुक्त सुमित खिमटा बतौर मुख्यातिथि होंगे व विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज मौजूद रहेंगे।प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में विभिन्न श्रेणियों की रेस, थ्रो एवम हाई एंड लांग जम्प्स होंगे। मीट में महाविद्यालय की सभी यूनिट्स द्वारा मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र रहेगा।प्रथम तीन विजेताओं को मैडल व सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा और अंत में…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त जिला सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के पांच स्थानों में जिला प्रशासन और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में यह कैंप शिलाई में 04 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह , पांवटा साहिब में 05 दिसंबर को बद्रीपुर पंचायत के पंचायत घर, पच्छाद में 06 दिसंबर को जंज घर कुश्ती मैदान,पझौता में 07 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग…

Read More