Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें संकट के समय में विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हम सभी का यह दायित्व है कि अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं। डॉ. शांडिल आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जौणाजी के बालूघाटी में माँ काली मेला के समापन समारोह को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।…

Read More

सोलन  (  हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     मैसर्ज़ फेडरल मोगुल बियरिंग इंडिया लिमिटिड परवाणू में 15 पद तथा डिबेन्चर शिमला हिल्स में 22 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 30 अक्तूबर, 2023 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, डिप्लोमा होटल मेनेजमेंट, डिप्लोमा मैकेनिकल, डिप्लोमा ऑटोमोबाइल, पी.जी.डी.सी.ए. (कंप्यूटर) व उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर लॉगइन…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): -भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिरमौर जिला की पांचो विधानसभा क्षेत्रों पच्छाद, नाहन, श्री रेणुका जी, पांवट साहिब, शिलाई की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को कर दिया जायेगा। जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान 27 अक्तूबर से प्रारम्भ हो रहा है जो कि 9 दिसम्बर 2023 तक चलेगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज गुरूवार को नाहन में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। सुमित खिमटा ने बताया कि जिला की समस्त…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)-उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के समीप माता बालासुंदरी गौशाला में 24 नवम्बर 2023 को गोपाष्टी का आयोजन किया जायेगा। इस दिन परम्परागत ढंग से हवन-यज्ञ का आयोजन भी होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। उपायुक्त सुमित खिमटा आज गुरूवार को नाहन में पशु क्रुरता निवारण समति (एसपीसीए) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि शहर में आवारा कुत्तों से आम जन को हो रही परेशानी के दृष्टिगत प्रस्तावित ‘‘डॉग शैल्टर’’ के निर्माण समबन्धी…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई गारंटियों पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के हर नेता ने बड़े-बड़े दावे किए। प्रियंका गांधी और अलका लांबा, द्वारा सबसे बड़ी घोषणा की गई थी कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक में इसे देने की घोषणा की गई, लेकिल कई बैठक हो गई, फिर भी कुछ नहीं हुआ।संबित…

Read More

काँगड़ा  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के बारह पद भरे जाने तय हुए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने जानकारी दी कि पूर्व में इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर रखी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 6 नवम्बर, 2023 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 6 नवम्बर, 2023 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत…

Read More

ऊना,   (  हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 160 से अधिक युवा रेड क्रॉस गु्रप सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान यूथ रेड क्रॉस के विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के तहत पट्टियांे को बांधने और आपात स्थिति में व्यक्ति को बचाने के लिए किए जाने वाले कारगर तरीकों बारे अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि इसी…

Read More

ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़  )    जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा टीजीटी आर्टस, नॉन मेडिकल व मेडिकल (टैट पास) अभ्यार्थियों के नाम उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि बैच वाईज़ टीजीटी आर्टस की 7 नवम्बर तथा टीजीटी नॉन मेडिकल/मेडिकल की काउंसलिंग 8 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। बीएड बैच उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्टस की सामान्य श्रेणी में सितम्बर 2001, ईडब्ल्यूएस वर्ग में मई 2003, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता…

Read More