नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के धौला कुआं में हाल ही में तैयार किया गया प्रदेश का पहला फलो स्पैन अनाज गोदाम अनाज भंडारण की दिशा में मददगार साबित हो रहा है। केन्द्र सरकार ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत धौलाकुआं में कम लागत से उपयोगी गोदाम तैयार किया है। यह हिमाचल प्रदेश का पहला फलो स्पैन खाद्य गोदाम है 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस गोदाम में इन दिनों यहा धान का भंडारण किया जा रहा है। कृषि उपज मण्डी समिति के नीलामी अभिलेखक साहिल संधू ने बताया कि धौला कुंआ खरीद केंद्र…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कांग्रेस सरकार के मौजूदा कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश विकास की दृष्टि से विपरीत दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को दस माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन चुनावी वादे कब पूरे होंगे। ये शब्द भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। कांग्रेस ने चुनाव के समय प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार पर अब तक प्रदेश की बहनों का 4000 करोड़ रुपए का…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्री-नर्सरी टीचर भर्ती से पहले आंगनबाड़ी वर्करों को स्कूलों में कोटा देने पर शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रूपाली ठाकुर के साथ पहली बैठक की है। गुरुवार को सचिवालय में हुई इस बैठक में दोनों विभागों में चल रहे कई सवाल उठे हैं। इनसवालों को देखते हुए शिक्षा सचिव ने आंगनबाड़ी वर्करों की शैक्षणिक योग्यता और मानदेय को लेकर कुछ और जानकारी मांगी है। महिला एवं बाल विकास विभाग से पूछा गया है कि वर्तमान में 18925 आंगनबाड़ी केंद्रों में नियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों की शैक्षणिक योग्यता क्या है और…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला कांगड़ा में 30 व 31 अक्तूबर, 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन किया जायेगा। इंतकाल दिवस पर सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानों पर भूमि के इंतकालों का निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने जिले के सभी लोगों से आग्रह किया है कि इंतकाल हेतू वांछित दस्तावेज संबंधित पटवारी के कार्यालय मे जल्द से जल्द जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि समय पर इंतकाल दर्ज कर राजस्व अधिकारी द्वारा तस्दीक किया जा सके। उन्होंने बताया कि इंतकाल दिवस के उपलक्ष्य पर 30 तथा 31…
शिमला, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उप शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा खेम राज भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों (कला व विज्ञान नाॅन मैडिकल/मैडिकल संकाय) के सत्रवार स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के साधारण तथा अनुसूचित जाति व जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों (जिनका वर्गवार व सत्रवार पूर्ण विवरण पत्र के पृष्ठ भाग पर है) को अनुबंध आधार पर भरने के लिए 6 नवम्बर, 2023 से 15 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक कार्य दिवस को प्रातः 10 बजे उप शिक्षा निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा जिला शिमला के कार्यालय में काउंसलिंग होनी…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश के बागवानी, जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू निर्धन एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 4 करोड़ 68 लाख रुपये के लाभ प्रदान किए गए है और उच्च शिक्षा के लिए निराश्रित…
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बरसात में आई बाढ़ से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी के क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण, स्कूल मैदान से मलबा हटाने, टॉयलेट बनाने और चारदीवारी बनाने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद गुरुवार को सराज विधान क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित शारटी, कुकलाह और खोलानाल के प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने प्रभावितों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आगे भी जितने…
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े के दूसरे चरण में 11 से 27 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें नवजात शिशु से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों के दस्त व निमोनिया से बचाव को लेकर कार्य किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य इस आयु वय में बच्चों की दस्त व निमेानिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य तक लाने का है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने दी। वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी के कार्यालय सभागार में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा 2023 के संदर्भ…