Author: Himachal Varta

ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़  )    जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा टीजीटी आर्टस, नॉन मेडिकल व मेडिकल (टैट पास) अभ्यार्थियों के नाम उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि बैच वाईज़ टीजीटी आर्टस की 7 नवम्बर तथा टीजीटी नॉन मेडिकल/मेडिकल की काउंसलिंग 8 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। बीएड बैच उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्टस की सामान्य श्रेणी में सितम्बर 2001, ईडब्ल्यूएस वर्ग में मई 2003, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता…

Read More

मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   विद्युत उपमंडल मंडी-3 के सहायक अभियंता ई. होशियार सिंह ने बताया कि 11 केवी खलियार पुरानी मंडी उच्च ताप विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के लिए 27 अक्तूबर को 11 के. वी. खलियार-पुरानी मंडी के अन्तर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बनाणु, बारी, लोअर बिजनी, जवाहरनगर, खलियार, छिपनु, पुरानी मंडी, डीसी आवास, टिंबर डिपो, ढांगसीधार, पुलिस कॉलोनी, डीएवी स्कूल और गोल पौड़ी के आस पास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील…

Read More

मंडी   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   जिला परियोजना प्रबंधक हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका डॉ. बलबीर सिंह ठाकुर की अगुवाई में आज खंड परियोजना मंडी की कुहल योजना सियाह का निरीक्षण किया । टीम ने कुहल की गुणवत्ता एवं किए गए कार्य को जांचा । उन्होंने मौके पर पाई गई कमियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ0 बलबीर ठाकुर ने बताया सियाह कुहल के तहत 25.39 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा जिस पर 52 लाख 98 हजार रुपये की लागत आएगी।उन्होंने इस अवसर पर किसान विकास संगठन के प्रधान व अन्य के साथ चर्चा की । इसके उपरांत…

Read More

मंडी,   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मंडी जिला में आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में पुनर्निर्माण-पुनरुत्थान के लिए मनरेगा के अन्तर्गत 878.34 करोड़ रुपये के 68,369 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 73.90 करोड़ से 7110 कार्य शुरू हो चुके हैं। इसके अन्तर्गत गांव की सड़क, घर के डंगे और गऊशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बुधवार को एनआईसी सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होंने बताया कि केन्द्र संरकार के निर्देश पर मनरेगा के दिहाड़ीधारों को आधार आधारित…

Read More

सोलन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और युवाओं को अपनी संस्कृति तथा लोकाचार की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। संजय अवस्थी गत दिवस सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के गांव मंगरूड में दशहरा मेला को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से सीख लेकर अपने…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- क्रिप्टो करंसी के नाम पर हिमाचल प्रदेश के भोले भाले लोगों के खून पसीने की कमाई को चूना लगाकर फरार धोखाधड़ी करने वालों के तार सिरमौर जिला से भी जुड़े है। सिरमौर जिला में क्रिप्टो करंसी के ठगी के मामले में पहली शिकायत सामने आई है। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब, ददाहू, शिलाई व सतौन के चार से पांच दर्जन लोगों की एक शिकायत पुलिस अधीक्षक सिरमौर को दी गई है, जिसमें क्रिप्टो करंसी के नाम पर केवल पांवटा व आसपास के क्षेत्रों से ही 60 लाख रुपए की चपत लोगों को लगाने की…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) जिला मुख्यालय नाहन शहर में 28 और 29 अक्तूबर 2023 को दो दिनों के लिए जीएसटी भवन से डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल की ओर चलने वाले सभी वाहन अब गुन्नुघाट (पुलिस पोस्ट) से वाया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेंगे। इसी प्रकार डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज तथा सर्किट हाउस की तरफ से चलने वाले  सभी  वाहन इन दो दिनों में वाया हरिपुर मोहल्ला और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय होकर चलेंगे। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह आदेश डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बस अड्डा बाजार संगड़ाह में दो निजी बस ऑपरेटर में हुई मारपीट के चलते यात्रियों को करीब एक घंटा परेशानी झेलनी पड़ी। एक ही रूट पर जाने वाली मीनू कोच व राहुल कोच नामक बस के चालक परिचालकों में टाइमिंग को लेकर बाद दोपहर करीब पौने दो से पौने 3 बजे तक झगड़ा चलता रहा हालांकि हाथापाई मुश्किल से 5 मिनट तक हुई होगी। मारपीट के दौरान एक बस ड्राइवर ने हमले के लिए लोहे की राड निकाली, जिसे घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों अथवा तमाशबीनों ने उससे छीन लिया। झगड़ा पुलिस सहायता…

Read More