सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सोलन ज़िला के सभी निवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उपायुक्त ने विजयदशमी पर्व की पूर्व संध्या पर प्रेषित अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दशहरा का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य का कारक बने।मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह पर्व हम सभी को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है और हम सभी को यह स्मरण रखना होगा कि अच्छाई सदैव विजयी होती है।उन्होंने कहा कि विजयदशमी के पर्व के अवसर पर सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में कार्यक्रम…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं आधुनिक अधोसंरचना से परिपूर्ण सोलन शहर की स्थापना समय के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। डॉ. शांडिल आज यहां उपायुक्त सोलन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोलन शहर एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र की अधोसंरचनागत एवं अन्य आवश्यकताओं के दृष्टिगत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन शहर हिमाचल के तीव्रतम गति से विकसित होते शहरों में से एक है। उन्होंने कहा…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला ऊना के 24 विभिन्न स्थानों पर आगामी 30 व 31 अक्तूबर को विशेष इंतकाल दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न तहसीलों व उप तहसीलों के तहत इंतकाल से संबंधित लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ऊना तहसील के तहत 30 अक्तूबर को पटवार भवन कुरियाला में पटवार वृत्त नारी, चलोला उठवाडा, धमान्दरी, लम्लैहड़ी-1 कुरियाला व डंगेहड़ा तथा पटवार भवन बसाल-1 में पटवार वृत्त टक्का-1, टक्का-2, बडूही बसाल-1, बसाल-2 पनोह से संबंधित इंतकाल के मामले निपटाए…
ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने माता श्री चिंतपूर्णी बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रथम दर्शन बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी द्वारा लोगों को धार्मिक स्थानों के दर्शन करने हेतू यह बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से दो प्रमुख अंतर्राज्यीय धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी और खाटूश्याम जुडेंगे जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ‘पुनर्वास’ योजना के तहत जिला मंडी के 3800 आपदा प्रभावित परिवारों को प्रथम चरण में पहली किश्त के रूप में 31 करोड़ रुपए की धनराशि आबंटित की। विशेष राहत पैकेज के तहत उन्होंने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 3-3 लाख रुपए तथा अन्य प्रभावितों को मुआवजे की पूरी धनराशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है। कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी तबाही आएगी। उन्होंने…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सात दिवसीय विशेष शिविर का आरंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया।तत्पश्चात एनएसएस इकाई द्वारा मुख्य अतिथि को बैच, एनएसएस की कैप अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- दुर्गा अष्टमी के पावन मौके पर जमटा में आयोजित मेले में कबड्डी स्पर्धा का खिताब धगेड़ा के नाम रहा। मेले का प्रमुख आकर्षण माने जाने वाले कबड्डी मैच में धारटीधार टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए भले ही 13 अंको से मैच हारा।मगर यह प्रतिस्पर्धा ऐसी रही कि खिलाड़ियों की उपस्थित हजारों दर्शकों ने जमकर प्रशंसा करी। बेहद रोचक मुकाबले में धगेड़ा की टीम ने धारटीधार को 46-33 अंकों के अंतर से शिकस्त दी। इस दौरान खेल मैदान दर्शकों के खचाखच भरा रहा। मैच के अंतिम मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में सीबीएसई क्लस्टर 16 वालीबॉल अंडर 19 छात्र प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 से 28 अक्टूबर तक अरिहंत स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के 45 से भी अधिक विद्यालय हिस्सा लेने जा रहे है। लगभग 600 प्रतिभागी खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिता में अपना हुनर प्रदर्शित करेंगे। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि न केवल अरिहंत इ. स्कूल के लिए बल्कि ये पूरे सूबे के लिए गर्व की…