कुल्लू( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला कुल्लू में एएनटीएफ कुल्लू की दो टीमों ने पिछली शाम और रात को दो अलग-अलग जगहों पर दो नशा तस्करों को पकडक़र उनके कब्जे से 407 ग्राम चरस तथा 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। एएनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि पहला मामला कुल्लू के ढालपुर पार्किंग का है, जहां पार्किंग में एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने पंजाब के रहने वाले एक युवक 25 वर्षीय विलसन निवासी नावा पूरवा फरीदकोट रोड फिरोजपुर पंजाब के कब्जे से 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया।दूसरा मामला घुमारवीं के भागेहड का है, जहां…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर कांग्रेस पार्टी को एक मजबूत सिपाही के चले जाने से काफी गहरा सदमा पहुंचा है। जिला सिरमौर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष जबर सिंह चौहान की अचानक मृत्यु हो गई। पार्टी के साथ स्तंभ की तरह हमेशा खड़े रहे जबर सिंह। पार्टी के साथ रहकर उन्होंने सेवा दल के माध्यम से जिला सिरमौर में संगठन को हमेशा अनुशासन में पिरोई रखा। जबर सिंह के अचानक चले जाने से पूरे जिला कांग्रेस में शोक की लहर है।उनकी हुई अकस्मात मौत पर पूर्व विधायक कुश परमार, पूर्व विधायक रहे अजय बहादुर, स्थानीय विधायक अजय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा शिलाई के शिल्ला निवासी साधुराम चौहान को जिला सिरमौर भाजपा में महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की जडें और अधिक मजबूत करते नोहराधार निवासी दिनेश ठाकुर को जिला भाजपा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।यहां यह भी बता दें कि जिला भाजपा में महामंत्री पद पर हरिपुरधार श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के बलबीर ठाकुर नियुक्त थे। मगर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बलबीर ठाकुर को प्रदेश भाजपा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- विरासतों का शहर माने जाने वाले नाहन में ऐतिहासिक धरोहर का विषय सुरक्षित नजर नहीं आता है। शहर का प्रवेश द्वार माने जाने वाले लिंटन मेमोरियल जिसे दिल्ली गेट भी कहा जाता है उस पर पेड़-पौधे उग आए हैं। अब यह पेड़-पौधे नगर परिषद ने उगाएं हैं या खुद-ब-खुद उग आए हैं यह तो कहा नहीं जा सकता। मगर नगर व्यवस्था का जिम्मा उठाने वाली नाहन नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल या निशान जरूर लग जाता है। दिल्ली गेट की घड़ी के नीचे मुख्य दीवार पर हरा-भरा बड़ का पेड़ पनप रहा है।माना जाता…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुल्लू में आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से घोषित राहत विशेष पैकेज के तहत राहत राशि वितरित करने पहुंचे हैं। ढालपुर के रथ मैदान में होने जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले के प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की जा रही है। कुल्लू जिलाभर में सबसे ज्यादा आपदा के दौर में भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले कुल्लू प्रशासन और जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। सुक्खू सरकार आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ का विशेष पैकेज दे रही है।
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल पूह पी.सी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 के.वी अकपा-पूह सिंगल सर्किट ट्रांसमिशन लाईन में मरम्मत कार्य के चलते सुन्नम वैली, पूह, हंगरंग वैली, खाब, नमज्ञां, डूबलिंग व समस्त स्पीति खण्ड में 21, 28 अक्तूबर तथा 05 नवम्बर, 2023 को प्रातः 07 बजे से दोपहर 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) क्षय रोगियों की सहायता के लिए चल रही निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी ने 250 क्षय रोगियों को गोद लिया। रोगियों को छह महीने के राशन की 1500 किटें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम भेजी गई। एडीसी मंडी एवं रैडक्रॉस की उपाध्यक्ष निवेदिता नेगी ने राशन किटों की गाड़ियों को विपाशा सदन में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। निवेदिता नेगी ने इस अवसर पर बताया कि केन्द्र सरकार के टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अर्न्तगत क्षय रोगियों की सहायता के लिए निक्षय मित्र योजना योजना शुरू की है। इसी के अर्न्तगत जिला…
चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का ऐतिहासिक चौगान में विधिवत समापन किया।प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक नीरज नैय्यर ने खेल के महत्व पर बल देते हुए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के सफल जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल की अहम भूमिका रहती है। खेलकूद गतिविधियों से प्रत्येक व्यक्ति शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहता है तथा अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन…