Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ऐतिहासिक शहर नाहन में इस बार दशहरे पर फुके जाने वाले रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस बार बनाए जाने वाला रावण और मेघनाथ के पुतलों की ऊंचाई 40-40 फुट रखी गई है। जबकि कुंभकरण के साइज में 5 फुट की कटौती की गई है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रति माने जाने वाले इस प्रमुख दशहरा पर्व को हर वर्ष की भांति यादगार बनाने के लिए नाहन एमसी इसका जिम्मा उठाती है।इस बार 24 तारीख को रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को जलाए…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के गुर्जर समुदाय ने के न्द्र सरकार से मांग करते हुए गिरिपार क्षेत्र में रहने वाले हाटी समुदाय को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने वाले कु छ अरसा पहले लागू हाटी आरक्षण बिल पर पुनर्विचार क रने गुहार लगाई है। जिला मुख्यालय में बुलाए पत्रकार सम्मेलन में गुज्जर समाज कल्याण परिषद के हेमराज चौधरी उपाध्यक्ष. सोमनाथ भाटिया महासचिव, अनिल गोरसी प्रदेश अध्यक्ष युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति व किनशुक गुर्जर  उपाध्यक्ष युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने बिल का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह आरक्षण बिल संवैधानिक मूल्यों के…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के 25 मेधावी विद्यार्थियों को  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की पिछले सत्र की दसवीं कक्षा परिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर प्रदेश सरकार ने विभिन्न छात्रवृतियां प्रदान करने का फैसला किया है ,विद्यालय के प्रधानाचार्य  के के चन्दोला ने बताया कि उनके विद्यालय के 25 विद्यार्थियों का चयन प्रदेश सरकार की स्वामी विकेकानन्द छात्रवृत्ति योजना, इंपायर छात्रवृत्ति और कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ है  यह छात्रवृत्तियां पिछले  सत्र की दसवीं की बोर्ड परिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर विद्यार्थियों की मिल रही…

Read More

मंडी( हिमाचल वार्ता न्यूज) मंडी शहर के साथ लगदी सौली खड्ड पुल से एक पंजाब नंबर की इनोवा कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां घायल हुई हैं। हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक युवती की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है जबकि अन्यों को भी फ्रेक्चर हुआ है। हादसे के सवार तीनों लोग पंजाब के रहने वाले हैं जो कुल्लू मनाली से पंजाब की तरफ लौट रहे थे। हादसे की…

Read More

चिंतपूर्णी (हिमाचल वार्ता न्यूज) उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी के दरबार में आयोजित किए गए असुज नवरात्र मेले के दौरान रविवार को महाअष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को असुज नवरात्र मेले का समापन होने जा रहा है। जबकि उससे ठीक 1 दिन पूर्व महाअष्टमी के मौके पर माता श्री चिंतपूर्णी का विशेष पूजा अर्चना की गई। महाअष्टमी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की पावन पिंडी के दर्शन किए। इस दिन माता जी की पावन पिंडी के तीन बार शनान, सिंगार…

Read More

नाहन,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के सभी लोगों से अपने-अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके हैं तथा एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया गया है, उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट करवाने जरूरी हैं ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज शनिवार को नाहन में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की तिमाही बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा कि आधार अपडेट करवाने की सुविधा आधार केंद्रों पर…

Read More

 कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एचआरटीसी ने दर्शन योजना के तहत धर्मशाला से चिंतपूर्णी के लिए धार्मिक बस सेवा शुरू कर दी है। शनिवार को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने बस सेवा को लांच किया है। यह बस धर्मशाला से ज्वालामुखी, ज्वालामुखी से चिंतपूर्णी और चिंतपूर्णी से वापस ज्वालामुखी और धर्मशाला के लिए श्रद्धालुओं को ले जाएगी, वहीं चिंतपूर्णी से खाटूश्याम के लिए भी एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होने वाली है।23 अक्तूबर को नवमी पर एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से इस बस सेवा को शुरू किया जाएगा। एचआरटीसी अपनी आय को बढ़ाने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के नैना टिक्कर में 23 अक्टूबर को रामनवमी पर मेला आयोजित होगा। इस मेले में दंगल का विशेष आयोजन होता है।दंगल में हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा उत्तर भारत के नामी पहलवान अपना जौहर दिखाएंगे। मेला आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस मेले में समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोज शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।वहीं 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक स्टार नाइट सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। जिसमें यतिन सिंह, अभिषेक ठाकुर, वर्षा ठाकुर, अरुण आर्यन, सौरभ अत्री और गौरव अत्री अपनी प्रस्तुति देंगे।

Read More