Author: Himachal Varta

सोलन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  लोक निर्माण, युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा प्रभावितों के उचित पुनर्वास के साथ-साथ प्रदेश का संतुलित विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विक्रमादित्य सिंह आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीशा में ध्यारीघाट से बीशा तक सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं अन्य से क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर रहे थे। विक्रमादित्य सिंह ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में ध्यारीघाट से बीशा तक सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखी। 1.5 किलोमीटर लम्बे इस सम्पर्क मार्ग के निर्माण पर 1.22 करोड़ रुपए व्यय…

Read More

कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में इस बार कृषि विभाग और आतमा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में मिल्ट से निर्मित व्यंजनों का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। आत्मा परियोजना निदेशक डा. सुशील कुमार ने बताया कि इस बार विभाग की ओर से जो प्रदर्शनी स्टॉल सजाए जाएंगे, वहां पर कोदरे की चाय, कोदरे की सिड्डू, सलियारे की खीर, फेमबड़ा, सूप और काऊनी की खिचड़ी मुख्य रूप से विभाग के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्टॉल लगाए जाएंगे।  जहां पर लोग मोटे अनाज की जो किस्में विलुप्त हो रही हैं, उनके बारे में व्यंजन तैयार करके लोगों…

Read More

मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  पंडोह चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह के लाल पुल बह जाने से पर्यटकों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। अधिकांश पर्यटक गूगल मैप के सहारे अपने वाहनों के माध्यम से मनाली के सुंदर और रमणीक स्थलों के भ्रमण का आनंद लेने आ रहे हैं। जैसे ही पंडोह पहुंचते हैं, तो गूगल मैप लाल पुल की लोकेशन दिखाता है। पर्यटक सीधे लाल पुल के टूटे हिस्से तक पहुंच जाते हैं। जब आगे ब्यास नदीं दिखाई देती है तो परेशान हो जाते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां ‘सडक़ बंद है’ का…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ):- डॉo यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में सत्र 2023-2024 के लिए महाविद्यालय केन्द्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी  ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।  महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० प्रेम राज भारद्वाज ने शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शपथ ग्रहण समारोह का आगाज सरस्वती वन्दना से किया गया। प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज ने केन्द्रीय छात्र संघ की अध्यक्षा ज्योति शर्मा, उपाध्यक्ष शुभम कौशिक, सचिव डिम्पल, सह सचिव स्मृति और अन्य सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय कन्या  छात्रावास की छात्राओं ने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के द्वारा जयराम सरकार के कार्यकाल में आयोजित किए गए जनमंच कार्यक्रम को लंचमंच कहना प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा को नगवारा गुजारा है। वीरवार को नाहन जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य युवा मोर्चा प्रवक्ता विनय छिंटा ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पूर्व में रही जयराम सरकार द्वारा हर माह आयोजित किए जाने वाला जनमंच कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम था जिसमें सरकार और प्रशासन की जनता के दरबार में सीधे-सीधे…

Read More

नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    सिरमौर जिला में 30 अक्टूबर व 31 अक्टूबर 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन किया जायेगा। इंतकाल दिवस पर सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानों पर भूमि के इंतकालों का निपटारा किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुए जिला के सभी लोगों से आग्रह किया है कि 27 अक्तूबर तक इंतकाल हेतू वांछित दस्तावेज संबंधित पटवारी के कार्यालय मे जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि समय पर इंतकाल दर्ज कर राजस्व अधिकारी द्वारा तस्दीक किया जा सके  I सुमित खिमटा ने “इंतकाल दिवस” के आयोजन के लिए…

Read More

शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अफसरों को चेेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आपदा में प्रभावित लोगों को राहत राशि के आबंटन में पारर्दशिता बरती जाए। पात्र लोगों को राहत राशि प्रदान करने में अगर कोई भी कोताही बरती, तो न अधिकारी बचेंगे, न ही प्रभावितों की सूची बनाने वाले बचेंगे और यह रिकॉर्ड का हिस्सा होगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार इस पैकेज को लेकर पिक एंड चूज कर रही है। ब्लॉक स्तर राजनीतिक विशेष दलों के लोगों की सूची बन रही है और इस पैकेज का…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग देगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 नवंबर को होगी। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्र, जिनकी कुल पारिवारिक आय सभी स्रोतों से प्रति वर्ष आठ लाख रुपये या उससे कम है, इस योजना में लाभ के लिए पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 29 अक्तूबर तक रहेगी। अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रों को मुफ्त…

Read More