Author: Himachal Varta

नाहन,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के तहत लंबित पात्र महिला लाभार्थियों को निशुल्क गैस कुनैक्शन प्रदान करने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि पात्र महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में वांछित दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने पात्र महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने दस्तावेज समय पर जमा करवाने का आग्रह किया है। उपायुक्त सिरमौर…

Read More

शिमला  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने पुराने नियम बदल दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में अब शिक्षकों के तबादले 30 किलोमीटर के दायरे से बाहर होंगे। करीब 80,000 शिक्षकों के तबादलों के लिए प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने पुराने नियम बदल दिए हैं। तबादले करने के लिए सरकार ने दूरी को पांच किलोमीटर बढ़ा दिया है। एक स्थान पर तीन वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद अब शिक्षकों को 30 किलोमीटर दूर जाना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले 25 किलोमीटर के भीतर तबादले होते थे। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में लोग इलेक्ट्रिक कचरे को जमा करवा सकते है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदेश में 21 अक्तूबर तक प्रदेश में ई-कचरा मुक्त अभियान चलाया जा रह है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में बोर्ड के 11 क्षेत्रीय कार्यालय में ई कचरे के संग्रह के लिए एक कियोस्क खोला जाएगा। यहां पर ई कचरा संग्रहित किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को बोर्ड के अयक्ष संजय गुप्ता ने राज्य प्रदूषण बोर्ड के मुख्य कार्यालय से ई कचरे के संग्रह के लिए मोबाइल वैन भी हरी…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने इंतकाल के 22000 लंबित केसों के निपटारे के लिए 30 और 31 अक्तूबर को इंतकाल अदालतें चलाने का फैसला लिया है। अदालतों में इंतकाल के लंबित के मामलों निपटारा किया जाएगा। उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जन मंच कार्यक्रम को लंच मंच कार्यक्रम बना दिया और इन कार्यक्रमों में लोगों की झंड की जाती थी।धन का भारी मात्रा में दुरुपयोग किया गया। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि आखिर क्यों…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कुल्लू मनाली से आने वाले पर्यटकों के लिए मौसम खुशनुमा हो गया है। रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ियों में हिमपात  का दौर जारी है। रोहतांग में हिमपात होता देख सुबह आठ बजे पुलिस ने सैलानियों को गुलाबा में ही रोक दिया लेकिन हल्का सा मौसम खुलते ही उन्हें रोहतांग की ओर जाने की अनुमति दे दी गई।राहनीनाला में सैलानियों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के लिए यह दृश्य अचंभित करने वाले रहे। बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। सैलनियो ने आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आमजन की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम विशेष बसें चलाएगा। कुल्लू से भुंर, बजौरा, लेफ्ट बैंक, कुल्लू पाहनाला, ब्यासर, खराहल, लगघाटी के बीच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 23 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के चलने से लोगों को भीड़ में सफर करने से निजात मिलेगी।पर्यटकों को यातायात की मिलेगी बेहतर सुविधाअंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में करीब डेढ़ सप्ताह के लिए चलने वाली अतिरिक्त बस सेवा का एचआरटीसी ने रोडमैप तैयार कर लिया है। इसमें 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा जबकि मनाली में खड़ी बसों…

Read More

लाहुल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज)देश मे पहली बार 10,500 फुट की ऊंचाई पर ड्रोन की मदद से अस्पतालों में मेडिसिन पहुंचाई जाएगी। सर्दियों में बर्फबारी के बाद सडक़ें अवरुद्ध हो जाने से जनजातीय इलाकों के गांव आपस में कट जाते हैं। ऐसे हालात में यह ड्रोन मरीजों के लिए बेहद मददगार साबित होंगे इंडियन कॉउंसिलऑफ मेडिकल रिसर्च देश मे पहली बार 10,500 फुट की ऊंचाई लाहुल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ड्रोन की मदद से मेडिसन और जरूरी वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।फिलहाल ड्रोन की नियमित सेवा शुरू करने से पहले केलांग में इसका ट्रायल चल रहा है। दरअसल लाहुल-स्पीति में सर्दियों…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रदेश भर में पंचायत सचिवों की हड़ताल के चलते पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए पंचायती राज विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने वर्तमान परिस्थितियों और लोगों की सुविधा के दृष्टिगत पंचायत सचिवों का कार्यभार ग्राम रोजगार सेवकों, सिलाई अध्यापिकाओं तथा पंचायत चौकीदारों को अस्थाई तौर पर सौंपा है। कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्हें वित्तीय शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पंचायती राज विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश भर में पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने…

Read More