Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- शारदीय नवरात्रों के दूसरे दिन प्रमुख शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी के दरबार में बारिश और तूफान के बावजूद शाम 3:00 तक 10,000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। हालांकि नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख के लगभग पहुंच गई थी। मगर आज दूसरे दिन बारिश, अंधड़ और शीतलहर ने श्रद्धा को काफी प्रभावित किया।हालांकि बारिश के बावजूद तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही। बावजूद इसके श्रद्धालु अपनी बारी के लिए कतारो में लग रहे। मां बाला सुंदरी के दरबार में दूसरे दिन शक्ति स्वरूपा ब्रह्मचारिणी के रूप में मां की पूजा की गई। बारिश…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शरद् नवरात्रे के पावन पर्व पर खैरी लाना माडग के काली मंदिर प्रांगण  में नौ  दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महा पुराण ज्ञान यज्ञ आरंभ हुआ । आचार्य पंडित अनिल शर्मा अपने मुखारंिबद से देवी भागवत महा पुराण का व्याख्यान कर रहे हैं । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि नवरात्र के पावन पर्व पर श्री मद् देवी भागवत महा पुराण का विशेष महत्व होता है । नवरात्रे के नौ दिनों में माता भगवती के विभिन्न स्वरूपोंए राक्षसों के साथ किए गए युद्वों बारे  व्याख्यान किया जाएगा । उन्होने बताया कि काली मंदिर से…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल ने अहम उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का 9 माह का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है और हिमाचल प्रदेश को विकसित राज्य के रूप में उभारना ही हमारा ध्येय है। उद्योग मंत्री आज सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाणा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठोंठा जाखल के निरीक्षण अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों और क्षेत्र वासियों को सम्बोधित…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भर्ती सेना कार्यालय, शिमला सहायक भर्ती अधिकारी सुबेदार मेजर सुरेश डी ने सिरमौर जिला के पशुचिकित्सक फार्मासिस्ट प्रशिक्षण केन्द्र कोटला बरोग में एनसीसी कैंप में कैडेटों को जागरूक व प्रेरक व्यख्यान दिये। हि. प्र. एनसीसी सोलन के कैडेटों ने जागरूकता सह प्रेरक व्याख्यान में भाग लिया। अधिकारियों ने कैडेटों को सशस्त्र बलों और अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2023-24 में भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाईन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी, परीक्षा में उत्तीर्ण आवदेकों को दौड़़ और चिकित्सा के लिए बुलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में जहां सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में पहला हिमपात बीते कल दर्ज हुआ। वहीं सोमवार की सुबह 8:10 के बाद आसमान घने बादलों से घिर गया। ऐसा लग रहा था जैसे की सुबह ही अंधेरा छा गया हो। देखते ही देखते कुछ ही देर बाद झमाझम मेघ बरसाने भी शुरू हो गए। तेज हवा और बारिश ने आम जनजीवन को एक बार फिर से प्रभावित कर दिया है।सुबह के समय जहां लोग और बच्चे स्कूल और दफ्तर में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे वही बारिश के बाद छाता और…

Read More

लाहुल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लद्दाख और हिमाचल की सरहद में बर्फबारी के बीच सरचू में फंसे करीब 30 बड़े वाहनों को बीआरओ 70 आरसीसी ने रेस्क्यू कर दारचा पहुंचा दिया है। पिछले दिनों हुए हिमपात के कारण लद्दाख से मनाली की तरफ निकले कई वाहन सरचू में फंस गए, जिनमें कई पर्यटक वाहन भी शामिल थे। बीआरओ ने बर्फबारी के बीच मशीनों की मदद से बड़े वाहनों को सरचू से सुरक्षित दारचा पहुंचाया बीआरओ के अधिकारियों के मुताबिक ताजा हिमपात के बाद बारालाचा और इसके आसपास पारा लुढक़ कर माईनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के…

Read More

शिमला/सिरमौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी सही साबित हुआ है। सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम बिगड़ गया है। येलो अलर्ट के बीच शिमला, धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जबकि नौहरााधार, धौलाधार सहित चोटियों पर हिमपात हुआ है। शिमला में तो सोमवार सुबह 9 बजे से ही अंधेरा छा गया है, जिसके चलते वाहन चालकों को दिन में ही गाडिय़ों की बत्ती जलानी पड़ी। तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति के विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों, कार्यसमिति सदस्यों व आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। बिंदल ने कहा कि भाजपा की वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य 28 होंगे, जिनमें राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, किशन कपूर, अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर, रामलाल मार्कंडेय, वीरेंद्र कश्यप, राकेश पठानिया, रमेश धवाला, रविंद्र रवि, सुरेश भारद्वाज, राजेंद्र गर्ग, सरवीण चौधरी, विजय मनकोटिया, राकेश कालिया, पवन नैय्यर, अर्जुन सिंह, विजया ज्योति, युवराज बोद्ध, रूपा शर्मा, गणेश दत, राकेश शर्मा, शैलंद्र चौहान, खुशी राम बालनाटाह, जिया लाल, विनोद चन्देल, ओंकार नैहरिया…

Read More