Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-लंबे समय से अव्यवस्थाओं की बीमारी से ग्रस्त नाहन मेडिकल कॉलेज का इलाज करवाने के लिए विधायक अजय सोलंकी औचक निरीक्षण पर निकले। विधायक के मेडिकल कॉलेज में पहुंचते ही अफरा तफरी का माहौल था। विधायक अजय सोलंकी ने स्वागत की औपचारिकताओं को छोड़ते हुए सबसे पहले गायनी वार्ड का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मरीज के परिजनों से भी इलाज के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर जानकारी ली। विधायक अजय सोलंकी ने मौके पर ही मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मेडिकल ऑफिसर दोनों को आदेश देते हुए कहा कि गायनी वार्ड में अतिरिक्त वेडिंग…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल में प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के निचले एवं मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में जहां भारी बारिश हो सकती हैं, तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 15 और 16 अक्तूबर को भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तापमान गिरने से प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा। हालांकि प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तामपान अभी भी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  सिरमौर जिला भाजपा महासचिव बलबीर ठाकुर, जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर  और रेणुका युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति  घोषित किए गए समुदाय के युवाओं के भविष्य के साथ  खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि  सिरमौर जिला के गिरपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को लोकसभा और राज्यसभा से बिल पारित होने के बाद भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित करने के उपरांत अनुसूचित जनजाति घोषित करने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में स्टेट सीआईडी शिमला की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला उपमंडल शिलाई से सामने आया है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 2.460 किलोग्राम चरस बरामद की।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिलाई पुलिस थाना में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विनोद निवासी घुंडवी, डाकघर हलाहां के रूप में हुई है। वहीं दूसरा मामला पांवटा साहिब उपमंडल का है। बता दें कि पुलिस ने बहराल…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य भर में नदियों और नालों अथवा झरनों में कुड़े-कचरे की डंपिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किए है। कोर्ट ने प्रदेश के सभी नगर निकायों और ग्रामीण स्थानीय निकायों के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इन आदेशों की अनुपालना की जिम्मेदारी दी है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने विभिन्न जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किए। मामले पर सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि केंदडूवाल ठोस कचरा निष्पादन संयंत्र बद्दी, जिला सोलन की स्थापना के…

Read More

शिलाई  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिलाई के सीमांत क्षेत्र मिनस-पाटन के समीप एक यूटिलिटी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उत्तराखंड कि सीमा में हुआ है। मृतक जिला शिमला तहसील नेरवा के नेवल-टिकरी के बताए जा रहे हैं। राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार प्रात: करीब 6 बजे नेरवा से मिनस पाटन आई टोंस नदी के किनारे रेता भरने जा रही यूटिलिटी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे के वक्त आसपास कोई भी नहीं था।

Read More

मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   आपदा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या और बाल मंडी में भूकंप और आगजनी पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम ओम कांत ठाकुर ने कहा कि मानसून के दौरान मंडी जिला में बाढ़, भूस्खलन आदि आपदाओं का खतरा बना रहता है और बेहतर आपदा प्रबंधन से इन आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल में स्कूली बच्चों को आग से बचने के साथ बाढ़ और भू-स्खलन में किस तरह लोगों को रेस्क्यू करना चाहिए आदि के…

Read More

नाहन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला सिरमौर में कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के 86 पदों को बैचवाईज आधार पर अनुबंध पर भरने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है। इन पदों को भरने के लिए 20 नवंबर से 25 नवंबर 2023 तक काउंसलिंग निर्धारित की गई है। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कर्म चंद ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यह काउंसलिंग कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के एवं पदोन्नति नियम दिनांक 22 सितंबर 2017 आधारित व माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार होगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर से 25…

Read More