Author: Himachal Varta

मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘टीम मंडी’ की पीठ थपथपाते हुए सराहना की है। मुख्यमंत्री ने 13 अक्तूबर को शिमला में आपदा प्रबंधन-समर्थ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ‘टीम मंडी’ को शाबाशी देते हुए डीसी अरिंदम चौधरी समेत जिले के 5 अधिकारियों को सम्मानित किया। वहीं सामाजिक संस्था श्रेणी में राधा स्वामी सत्संग ब्यास मंडी के क्षेत्रीय सचिव को भी पुरस्कृत किया गया। डीसी अरिंदम चौधरी को आपदा के समय में मंडी जिले में उम्दा टीम लीडरशिप के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिले के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन मिलेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इन भवनों का निर्माण मनरेगा के तहत होगा। ब्लॉक कार्यालयों की ओर से इन भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक भवन के निर्माण पर बारह लाख रुपये की राशि खर्च होगी। भवनों को आधुनिक तरीके से निर्मित किया जाएगा।साथ ही नौनिहालों के लिए सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा। विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण का मकसद निजी भवनों में चल रहे केंद्रों से छुटकारा दिलाना…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने वन विभाग और निजी भूमि में उगाई भांग के खेतों में रेड की। इस दौरान जहां पुलिस ने जहां 2 लाख से ऊपर भांग के पौधे बरामद किए। भांग की मलाई करते हुए पुलिस ने 34 लोगों को मौके पर धर दबोच लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ सदर थाना कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार डीआईजी मंडी रेंज मधुसूदन की अगवाई में कुल्लू पुलिस की टीम ने मणिकर्ण घाटी के दुर्गम क्षेत्रों…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम 20 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई ‘‘डा. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना’’ प्रदेश के ऐसे होनहार विद्यार्थियों, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से सम्बन्ध रखते हैं के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करने में वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने सभी पात्र होनहार विद्यार्थियों सेे प्रदेश सरकार की इस शिक्षा ऋण का लाभ उठाने का आहवान किया है। उपायुक्त सुमित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में बीते कुछ दिनों से डेंगू और स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। स्थिति अब यह हो चुकी है कि डेंगू के चलते एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला जानकारी में आया है। जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब के पुरुवाला निवासी 26 वर्षीय राहुल को 10 अक्टूबर की रात को बीमार हालत में नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां जांच में पता चला कि राहुल को डेंगू हो गया है और उसके प्लेटलेट्स 51 हजार के आसपास पहुंच गए हैं।मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के द्वारा राहुल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड संगडाह के अंतर्गत हरिपुरधार की आठ पंचायतों के 80 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के गठन हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। मां भग्यानी मंदिर परिसर में खंड विकास कार्यालय संगडाह के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन राणा ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबंधक मोहर सिंह राणा भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सोलन शहर के साथ लगते सुबाथू-देलगी सड़क पर एक पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की दो सोलन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकी शव को कब्जे में लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया । जानकारी के अनुसार सुबाथू से देलगी सड़क पर गांव नहलोगी डाकघर देवठी ग्राम पंचायत रणों के पास एक पिकअप (HP-64A-7134) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में चालक पंकज कुमार के अलावा कुमारी दीक्षा और कुमारी आरती सवार थीं।हादसे में कुमारी दीक्षा (22) निवासी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर बागवानों और किसानों का बजट विधायकों के सैर-सपाटे पर खर्च करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया को जारी एक बयान में कहा है की एक तरफ तो 1 साल से सुक्खू सरकार आर्थिक तंगी का रोना रो रही है जबकि दूसरी ओर बागवानों और किसानों  के विकास के लिए भाजपा  सरकार द्वारा शुरू किए गए बागवानी मिशन परियोजना का बजट विधायकों के सैर-सपाटे पर उड़ाया जा रहा है।मेलाराम शर्मा ने सुक्खू सरकार द्वारा की जा रही फिजूल खर्ची पर चिंता व्यक्त करते…

Read More