Author: Himachal Varta

 शिमला  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वन विभाग की वन मित्र योजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत 2061 वन बीटों में एक-एक वन मित्र लगाए जाएंगे ताकि जमीनी स्तर के संस्थानों को शामिल करके वन क्षेत्रों के संरक्षण और विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। मंत्रिमंडल ने वन विभाग में वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों को अनुबंध आधार पर भरने को भी मंजूरी प्रदान की। बैठक में जल शक्ति विभाग के जल रक्षकों, बहु…

Read More

ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने आज गर्वर्मेंट कॉलेज खड्ड व ऑपटेक विद्या आईटीआई टकारला में छात्र व छात्राओं को आपदा न्यूनीकरण के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां भूकम्प, भूस्खलन, हिमस्खलन जैसे कई प्राकृतिक आपदाओं की संभावना रहती है। ऐसे में हर व्यक्ति को इन आपदा से बचाव कैसे किया जाए इसके बारे में जागरूक होना अति आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान को रोका जा सके। कलाकारों लघु नाटक के माध्यम…

Read More

किन्नौर  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चांगो के पंचायत कार्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत करवाया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी ने कहा कि जिला के विभिन्न स्थानों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिला के आम लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से आयोजित की जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से…

Read More

शिमला,   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) एवं हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आपदा जोखिम में कमी तथा भविष्य के बुनियादी ढांचे पर आधारित दो दिवसीय वार्तालाप एवं मंथन श्रृंखला का आयोजन आज हिपा शिमला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कृष्ण स्वरूप वत्स ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुई भारी आपदा से हमें सीखने के साथ-साथ आगामी भविष्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने आपदा के बाद मूल्यांकन की…

Read More

मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी गोपालपुर में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता /सहायिका की नियुक्ति हेतु आवेदन की तारीख पंचायतों की हड़ताल के कारण 18 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाई गई है तथा साक्षात्कार 19 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे । एसडीएम ने बताया कि आवेदक परिवार नकल रजिस्टर के स्थान पर उस केंद्र के आँगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आवेदनकर्ता के उसी क्षेत्र में रहने बारे जारी प्रमाण पत्र (सर्वें रजिस्टर के अनुसार) तथा अन्य दस्तावेजों सहित 18 अक्टूबर 2023 तक अपने आवेदन जमा करवा सकते है। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए…

Read More

मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह एस.डी. शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 4 नवम्बर, 2023 को आयोजित की जायेगी । परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं । उन्होंने सभी संबंधित से आग्रह किया है कि वह अपने प्रवेश पत्र केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड के ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल के लिंक सीबीएसईआईटीएमएसडाटआरसीआईएलडाटजीओवीडाटइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह के कार्यालय…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  सिरमौर जिला का सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला आगामी 22 से 27 नवम्बर तक श्री रेणुकाजी में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों की कवायद शुरू हो चुकी है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने आज नाहन में मेले को बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिये विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों को मेले से जुड़े अलग-अलग दायित्व के बारे में बताया और अधिकारियों से सौंपे गए दायित्वों का इमानदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। सुमित खिमटा ने कहा कि मेला 6 दिनों तक चलता है जिसमें अनेक प्रकार की…

Read More

चण्डीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पंजाब के दक्षिण पश्चिम के शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल कैंसर की बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। इन क्षेत्रों में भूजल की गुणवत्ता में बहुत गिरावट आई और इससे इन क्षेत्रों में कैंसर के मामले भी लगातार बढ़ रहे है। कभी देश की रोटी का कटौरा कहा जाने वाला पंजाब अब कैंसर की राजधानी बनने लगा है। इसका खुलासा आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने किया है। जिस पंजाब के दक्षिण पशिक्षम के शहरों के भूजल में कैंसर को बढ़ावा देने वाले तत्त्व मिले है, जबकि नदियों से सटे अन्य जिलों व शहरों में भू-जल…

Read More