शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 54 पेट्रोल पंपों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से 54 चार्जिंग स्टेशन चिन्हित कर लिए गए है। यहां पर चार्जिंग स्टेशन भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से स्थापित किए जाएंगे। पेट्रोल पंपों के अलावा प्रदेश में 81 अन्य साइटों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने साइट फाइनल कर दी है। कुल मिलाकर 135 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार हिमाचल में केंद्र से ज्यादा मदद पहुंचा रही है। आपदा में घरगिरने पर केंद्र सरकार महज एक लाख 30 हजार की मदद देती है, जबकि हिमाचल सरकार ने इसे बढ़ाकर सात लाख रुपए कर दिया है। कच्चे मकानों को दोबारा बनाने के लिए भी राज्य सरकार सात लाख रुपए की मदद देगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 4500 करोड़ के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल में अब जाति के आधार पर जनगणना होगी। किस जाति की कितनी आबादी है, यह आंकड़े जल्द ही सामने होंगे। साथ ही भविष्य में तमाम बड़ी योजनाएं इसी सर्वे के आधार पर तय की जाएंगी। हिमाचल में सर्वेक्षण का कदम कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के कहने पर उठाया जा रहा है। खास बात यह है कि आर्थिक बदहाली झेल रहे प्रदेश में सरकार दूसरे चरण में आर्थिक सर्वेक्षण भी करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पिछड़े और गरीब तबके तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को इस सर्वेक्षण का आधार बताया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी)…
नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ जिला सिरमौर के विकास खण्ड पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत भरली आगरो के ग्राम बिकौली के वार्ड न0 3, व विकास खण्ड पच्छाद के ग्राम पंचायत शीनाघाट के ग्राम शीनाघाट में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी है जिसके लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 31 अक्तूबर 2023 तक किया जा सकता है। यह जानकारी जिला नियन्त्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, विजय सिंह ने देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवार या संस्थाएं निर्धारित प्रपत्र व अन्य दस्तावेज emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाईट पर अपलोड कर उचित मूल्य की दुकान खोलने हेतु आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र विभागीय वेबसाईट …
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सिरमौर जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुई आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिये उप-चुनाव करवाए जाने हैं। इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए निर्वाचन के संचालन के लिये खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़, पांवटा साहिब, नाहन, संगड़ाह तथा तिलोरधार को उनके क्षेत्राधिकार अनुसार रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया हे। साथ ही ग्राम पंचायत हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने के लिये भी प्राधिकृत किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस जारी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड राजगढ़ की शिलांजी ग्राम पंचायत में…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजस्व बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी आज जिला किन्नौर के रिकांग पियो स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय पुरानी पेंशन बहाली आभार समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारी हितेषी सरकार है। प्रदेश सरकार द्वारा लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए ओपीएस बहाली के वादे को मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन बहाल कर…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को ग्राम पंचायत थला के रस्यालु में लोगों से रूबरू हुए और जनसमस्याओं का निपटारा किया। आशीष ने कहा कि प्रदेश की भूगोलिक परिस्थिति में सड़कें हमारी जीवन रेखायें हैं और संचार का मुख्य साधन है। लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कठिन भूगोलिक और दुर्गम क्षेत्रों की शेष रही पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिये गंभीर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में बढ़िया सड़क सुविधा का…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मनेई, भरुपलाहड़, हारचक्कियां परगोड़, ठेहड़, तथा लपियाणा पँचायत में पेयजल की समस्या से निजात हेतु 3 करोड़ 35 लाख की कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके। यह जानकारी विधायक केवल पठानिया ने आज परगोड़ में जनता के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान पूर्णतया क्षतिग्रस्त घरों के मालिक को मिलने वाली राशि को 1लाख 30 हजार से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया है । उन्होंने कहा कि आमजन को राजस्व मामलों…