Author: Himachal Varta

शिमला,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ठियोग में दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस खेल प्रतियोगिता में 14 टीमों के 159 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रही है । ऋतु नेगी की के नेतृत्व में एशियाड खेलों में कबड्डी में गोल्ड प्राप्त किया है जो हम सब के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश…

Read More

शिमला,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रामपुर बुशहर के मिनी सचिवालय सभागार में 11 से 14 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर के उपलक्ष्य में बैठक की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला पीजी कॉलेज रामपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा और सांस्कृतिक संध्या पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेला का…

Read More

सोलन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से जहां पहाड़ी संस्कृति का बेहतर प्रचार होता है वहीं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच उपलब्ध होता है। डाॅ. शांडिल गत देर सांय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि वर्ष 2003 से हिमाचल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है और आज यह उत्सव प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना के तहत पुलिस ने अफीम डोडा सहित 2 बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तारिफ (24) पुत्र सतार निवासी पल्होड़ी व यामीन (35) पुत्र स्व. मोलदीन निवासी पल्होड़ी तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि दो युवकों के पास भारी मात्रा में नशे का सामान हो सकता है। सूचना के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले तीन शारीरिक रूप से 90 फ़ीसदी अक्षम बच्चों को अब किसी की उंगली या बैसाखी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। शारीरिक रूप से अक्षम कनिका पुत्री सतपाल निवासी गदपेला, साहिल पुत्र सतीश निवासी फांदी-बौडी वाला, राजेंद्र सिंह पुत्र बलदेव निवासी बकारला बारथल धगेडा को रोटरी क्लब नाहन 3080 ने बेहतर और आधुनिक किस्म की व्हीलचेयर भेंट की है।नाहन के संयम होटल में आयोजित विशेष सामाजिक कार्य में क्लब के लगभग तमाम सदस्य मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब समय-समय पर…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल में पहुंची चिट्टा तस्करी के तार अब पाकिस्तान से जुड़ गए हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने पाकिस्तान से आने वाली हीरोइन/चिट्टा के तस्कर को अटारी बॉर्डर से किया गिरफ्तार किया है। सोलन पुलिस की स्पेशल टीम जिला में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली हेरोइन तस्करी के मुख्य नेटवक्र्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसमें एक नेटवर्क में भारत पाकिस्तान सीमा से हेरोइन चिट्टा की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को अटारी वाघा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसपी गौरव सिंह ने…

Read More

दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जीएसटी काउंसिल ने त्योहारों से पहले लोगों को राहत देने वाले कई उपायों पर अमल किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। काउंसिल ने मोटे अनाज से बने प्रोडक्ट्स पर पांच फीसदी टैक्स लगाने का फैसला लिया है। साथ ही गुड़ समेत कई प्रोडक्ट पर जीएसटी की दरों को कम करने का फैसला लिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 70 प्रतिशत मोटे अनाज के आटे को खुला बेचा जाए, तो इस पर पर शून्य प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इसे पैक करके…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)धर्मशाला में 120 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर भी पहले चरण में ही प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह सात अन्य स्थानों पर भी हिमाचल में ही इस प्रोजेक्ट के तहत काम होंगे। इन कार्यों के लिए नियम एवं शर्तें एशियन डिवेलपमेंट बैंक अलग से भी अप्रूव करेगा। पर्यटन विभाग अब पहले चरण की डीपीआर बनाने में जुट गया है। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने बताया कि बिड डॉक्यूमेंट मंजूर होने के बाद अब प्रोजेक्ट अगले फेज में चला गया है और इसमें समयबद्ध काम करने की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि करीब…

Read More