Author: Himachal Varta

मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आए दिन हत्या का मामला सामने आ रहे हैं। अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं। प्रदेश भर से अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। हर तरफ़ माफि या हावी हैं। प्रदेश में अपराध की इतनी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ऊना में एक हत्या इसके बाद जोगिंद्रनगर में फि र एक महिला की हत्या, ऐसा लगता है कि अपराधियों में क़ानून का कोई डर ही नहीं रह गया है। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब और शिलाई में 11 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने दी।उन्होंने बताया 11 अक्टूबर दिन बुधवार को 132 केवी गिरी – पांवटा साहिब लाइन के निवारक रखरखाव / हॉट स्पॉट पर ध्यान देने, ईएचवी लाइनों के नीचे पेड़ों की कटाई का काम किया जाएगा।इसके चलते 132 केवी उपकेन्द्र गोंदपुर में आवश्यक कार्य के निपटान हेतु विद्युत प्रणाली मंडल नाहन द्वारा 132 केवी उपकेन्द्र गोंदपुर में शट डाउन प्रस्तावित किया गया है।जिसके अंतर्गत…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज सिरमौर जिला के पंचायत समिति संगड़ाह की बैठक में समिति अध्यक्ष तेजेंद्र कमल के नदारत पाए जाने पर विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। भाजपा समर्थित निवर्तमान पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के नेतृत्व में सभी विपक्षी पंचायत समिति सदस्यों और ग्राम पंचायत प्रधानों ने पंचायत समिति अध्यक्ष की अनुपस्थिति को गैर जिम्मेदाराना करार दिया। मेलाराम शर्मा ने बताया कि पंचायत समितियां लोकतंत्र कि वह मजबूत कड़ी है जिनके माध्यम से गांव-गांव में विकास कार्य संचालित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की बैठक का निर्धारण समिति के अध्यक्ष  की पूर्व…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) वन मण्डलाधिकारी नाहन सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के नाहन, त्रिलोकपुर व कोलर रेंज के अधीन जंगलों में उगने वाली भाबड़ घास की नीलामी 23 अक्तूबर 2023 प्रातः 11 बजेे वन मण्डल अधिकारी कार्यालय नाहन में की जाएगी। उन्होने बताया कि इच्छुक बोलीदाता को 5 हजार रुपये की राशि मौके पर पहले ही जमा करवानी होगी जो कि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाता को वापिस कर दी जाएगी। उन्होने बताया कि नीलामी संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौण में दन्त सुरक्षा कैंप लगाया गया। यह डेंटल कैंप डीएवी डेंटल कॉलेज यमुनानगर के सहयोग से रोटरी क्लब नाहन संगिनी तथा रोटरी क्लब यमुनानगर के द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कैंप दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण के अंतर्गत स्कूल के छात्रों के दांतों की जांच के साथ-साथ उनका उपचार भी किया गया। आयोजित मेडिकल डेंटल कैंप में बच्चों को डेंटल किट के साथ जिनके दांत में फीलिंग आदि की जरूरत थी उनकी फीलिंग मेंटेनेंस आदी…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) जिला मुख्यालय नाहन से 21 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर में श्री महामाया बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला आगामी 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल व सुचारू आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा ने धारा-144 के तहत एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि मेले के दौरान काला आम्ब पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर तथा मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री को साथ लेकर नहीं चल सकता। इसके अलावा कोई भी श्रद्धालु मंदिर में नारियल नहीं चढ़ा…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने शीशामाटी समीप दुर्गा माता मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक से हेरोइन बरामद की है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका। वहीं पुलिस ने गाड़ी में सवार एक युवती और युवक के कब्जे से 7.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह चिट्ठा 26 वर्षीय एक युवती और 26 वर्षीय संजय दत्त निवासी बढ़ई जिला कुल्लू के कब्जे से बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तकनीक ने आज हर काम को आसान बना दिया। पहले जिन कामों की सूचना के लिए हफ़्ता दो हफ़्ता पहले चिठियां लिखी जाती थी आज वह काम एक सेकंड में हो जाता है। समय के साथ-साथ तकनीकी अपग्रेड हो रही है। उसी के साथ हमें भी नई-नई तकनीकियों के प्रयोग सीखने चाहिए, ताकि हम अपनी बातें लोगों तक आसानी से पहुंचा सकें। शिमला में बीजेपी की सोशल मीडिया कार्यशाला के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई तकनीकी के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करते…

Read More