Author: Himachal Varta

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज ( एस पी जैरथ) हिमाचल प्रदेश के एक ऑडिओ गीत में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाई है। मोले रै मोलाईऐ शीर्षक से गाये गए इस गीत को गत दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के टीवी चैनल कलर टीवी के “झलक दिखला जा” शो में उस वक्त चलाया गया जब हिमाचल की प्रसिद्ध अदाकारा रुबीना दिलैक की प्रस्तुति चल रही थी और रुबीना दिलैक ने वहां उपस्थित प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक करण जौहर सुप्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मशहूर नृत्यांगना रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही एंकर मनीष पॉल जैसे जाने-माने कलाकारों को इस हिमाचली गीत पर नृत्य करने के लिए बुलाया…

Read More

शिल्ली-शनाड़ी पेयजल योजना का भी किया लोकार्पण नाहन ( हिमाचल वार्त न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि पिछले 60-70 सालों में पूर्व कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में मात्र 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए जबकि वर्तमान में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सरकार के मात्र पांच साल के कार्यकाल में रिकार्ड 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि धारटी क्षेत्र में सड़क, पुल पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। डा. राजीव बिन्दल आज धारटी क्षेत्र के बनेठी और नौणी जमटा पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन अवसर…

Read More

कुल्लू हिमाचल वार्ता न्यूज ( लक्ष्य शर्मा) कुल्लू  दशहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए पहले दिन एसपीजी के प्रोटोकॉल के चलते कुछ बंदिशें रहेंगी। हालांकि देवी-देवताओं की रस्मों में किसी प्रकार की बाधा नहीं डाली जाएगी। दशहरा में निभाई जाने वाली देव परंपराओं को पहले की तरह निभाया जाएगा। रथ मैदान में देवताओं के लिए अलग गेट लगाया जाएगा। आम जनता को दूसरे गेट से होकर जाना पड़ेगा। सभी लोगों को इन्हीं गेट से होकर रथ मैदान में प्रवेश करना होगा। रथ मैदान में किसी तरह की रोकटोक नहीं रहेगी। प्रोटोकाल के चलते मैदान में एसपीजी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्यशर्मा) :-  चुनाव के बाद सिरमौर प्रेस क्लब की पहली बैठक सोमवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अष्टमी नवरात्र के चलते बेहद गरिमापूर्ण माहौल में प्रेस क्लब के सदस्यों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। क्लब के पूर्व महासचिव सूरत पुंडीर ने अब तक के कार्यों का ब्यौरा रखा व आगामी संचालन के लिए नवनिर्वाचित महासचिव सतीश शर्मा को विधिवत कार्यभार सौंपा गया। बैठक में प्रेस क्लब के सदस्यता पंजीकरण शुल्क को 200 रुपए से घटाकर 50 रुपए किया गया, साथ ही मासिक शुल्क 20 रुपए तय किया गया। बैठक में…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह) उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने उपतहसील हरिपुरधार के खडाह निवासी राम लाल ठाकुर को उप तहसील भवन निर्माण हेतु भूमि दान करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपायुक्त ने राजस्व विभाग की ओर से राम लाल ठाकुर का आभार व्यक्त किया तथा इस नेक कार्य के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत करार दिया। उल्लेखनीय है कि राम लाल ठाकुर ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग को एक बीघा जमीन हरिपुरधार बाजार के समीप दान की है जिस पर उप तहसील…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता) (लक्ष्य शर्मा):-  उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नाहन चौगान से किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया और स्कूली बच्चों तथा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) परिसर नाहन में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज से…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा)  प्राप्त जानकारी के अनुसार  रमेश शर्मा को पदोन्नति देकर एएसपी शिमला हेडक्वार्टर बनाया है जो मूल रूप से गिरीपार क्षेत्र के ठाणा गाँव से संबंधित है। दिनेश शर्मा जो इसके पहले डीएसपी नारकोटिक्स शिमला का भार सँभाले हुए थे उनको भी पदोन्नति देकर एएसपी नारकोटिक्स बना दिया है वो भी सिरमौर ज़िले के हरिपुरधार क्षेत्र बयोंग गाँव से सबन्धित हैं। इसके अलावा संतोष शर्मा को भी पदोन्नति का लाभ मिला है अब वो अपनी सेवाएं सीआईडी विंग शिमला में बतौर एएसपी कार्यभार संभालेंगे। संतोष शर्मा गिरिपार के शिलाई तहसील के नाया पंजोड़ से…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला सिरमौर के ऐसे युवा जो 01 अक्तूबर 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक वोट नहीं बनवा पाए थे, उनके लिए सभी पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर प्रकाशित मतदाता सूची के संबंधित भाग व अनुभाग को पढ़ा गया ताकि छूटे हुए योग्य नये मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि ग्राम सभा की बैठकों में मृत, दोहरे पंजीकृत और स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम 01 अक्तूबर 2022 की अहर्ता तिथि के…

Read More