Author: Himachal Varta

चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। उपायुक्त ने अवैध खनन को रोकने के लिए की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ाई से कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने सभी अधिकृत विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वयन स्थापित कर अवैध खनन पर प्रभावी निगरानी के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बिना पंजीकरण के ट्रैक्टरों को…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़  )   शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया जैविक खेती को बढ़ाने देने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं इसी दिशा में मंगलवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने खेतों में उगाई सब्जियां शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को भी भेंट की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कृषि में स्वरोजगार के असीम संभावनाएं हैं तथा युवा को खेतीबाड़ी के लिए प्रेरित करने के लिए स्वयं अपने खेतों में सब्जियां इत्यादि भी उगाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति योजना…

Read More

मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने आज मंगलबार को धर्मपुर विधानसभा में आपदा के उपरांत राहत और बचाव कार्यों को गति देने के लिए टिहरा और संधोल में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। विधायक हर पंचायत में जाकर आपदा ग्रस्त लोगों से मिलकर उनके दुख दर्द में शामिल होकर उन्हें सरकार व प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता दिलवाने के उपरांत उनके घरों के निर्माण और सुरक्षा के लिए लगने वाली सुरक्षा दीवारों आदि की समीक्षा करके कार्य योजना तैयार करने में जुटे है। विधायक ने आज संधोल क्लस्टर में बैरी, कोठुवां, धलारा,…

Read More

मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि 5 करोड़ रूपये की लागत थलटूखोड़-मढ़-भुमचवाण सड़क को पक्का कर बेहतर बनाया जा रहा है। इस सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है तथा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के पक्का हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा किसानों को अपनी नकदी फसलों को बाज़ार तक ले जाने में भी सुविधा होगी। सांसद प्रतिभा सिंह आज दरंग विधानसभा क्षेत्र के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन ग्राम…

Read More

नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   सिरमौर जिला में स्क्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती के लिए 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक पात्र अभ्यर्थियों के भर्ती शिविर आयोजित किये जायेंगे। सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों को मैसर्ज सिक्योरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विस इंडिया (एसआईएस) शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा भरा जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौरर जगदीश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पर भर्ती के लिए उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह में 5 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 6 अक्तूबर तथा उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 7 अक्तूबर 2023 को भर्ती शिविर आयोजित किये जायेंगे। साक्षात्कार के समय…

Read More

ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को पं. एमएल दत्त स्मार्क रावमापा खड्ड में अंडर-19 लड़कों की 49वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के सफल अयोजन की कामना की तथा खेल आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि खेलों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कण्डाघाट के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 06 अक्तूबर 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक कण्डाघाट, दोलग, परौथा, माही, सनहेच, धाली, सलुमना, जधारी, मेहली, वाकनाघाट, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गेरू, पावघाट, कून, आंजी सुनारा, साधुपुल, कहलोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, चायल, नगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर, मेला मैदान एवं आस-पास…

Read More

सोलन (  हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोकता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान ने दी। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के आधार सत्यापन अर्थात् ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को अपने समीप की उचित मूल्य की दुकान में जाकर आधार सत्यापन करवाना होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपना आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड उचित मूल्य की दुकान में लेकर जाना होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता प्रदेश के किसी भी ज़िला या किसी भी उचित मूल्य…

Read More