मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व रेडक्रास सोसाईटी के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मण्डी में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मण्डी व रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष अरिंन्दम चौधरी मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम ‘बदलती दुनिया में वृद्धजनों का अनुरूपण’ है। वर्ष 2005 से हर वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देश और समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि…
Author: Himachal Varta
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश में पुलिस बल के सशक्तिकरण के लिए पुलिस विभाग में आरक्षियों के 1226 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की गई और कमांडो बल स्थापित करने के मामले पर विचार किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात आज पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह में पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए कृत संकल्प है, जिसके लिए विभिन्न नई तकनीक शामिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को आवासीय सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए पर्याप्त बजट…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) 01 अक्तूबर। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1300 करोड़ की राशि व्यय करके किसानों, बागबानों को खेत संरक्षण, सिंचाई, निशुल्क पौधे एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। रविवार को शाहपुर विस क्षेत्र के ठेहड़ में 40 लाख से बनने वाले लोक भवन तथा 20 लाख से बनने वाले पंचवटी पार्क का शिलान्यास करने के उपरांत हार चक्कियां में जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्व बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश को फल राज्य के रूप में विकसित किया जा रहा…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगाते हुए कहा कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त घर को बनाने के लिए मिलने वाले एक लाख 30 हजार रुपये के मुआवजे को साढ़े पांच गुना बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दिया गया है। अगर रियायती सीमेंट, बिजली और पानी आदि की मदद के रूप में इसे देखा जाए तो यह राहत राशि 10 से 12 लाख रुपये तक की मिलेगी। कच्चे घर को आंशिक नुकसान होने पर 4000 रुपये के मुआवजे को 25 गुना बढ़ाकर एक लाख रुपये, जबकि पक्के घर को आंशिक नुकसान होने…
कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला पुलिस नूरपुर ने वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नूरपुर पुलिस ने गत रात्रि गंगथ में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक नंबर HP72A-4429 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मेहर सिंह पुत्र नंद लाल, भपिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह और कुलतार सिंह पुत्र ज्ञान चंद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 41-42 भारतीय वन अधिनियम व धार 379,34 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश के सबसे पुराने कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट भुंतर के लिए हवाई सेवाओं में इजाफा हो गया है। दिल्ली-चंडीगढ़ के बाद अब अमृतसर के लिए भी अब हवाई सेवाएं आज से शुरू हो गई है। अब अमृतसर से भुतंर आने वाले यात्रियों सुविधा शुरू हुई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जहाज का वाटर कैनन के साथ स्वागत किया। जानकारी के अनुसार अमृतसर से भुंतर 18 और भुंतर से अमृतसर 26 सवारियां पहली फ्लाइट में गईं। आज से यह नई हवाई सेवा आरंभ हुई है।कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट भुंतर में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों का स्वागत किया। एलायंस एयर कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे…
धर्म शाला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)धर्मशाला में एचआरटीसी की वर्कशॉप में स्टॉक में रखे टायरों की चोरी का मामला सामने आने के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने अपने दो कर्मचारियों को चार्जशीट कर दिया है। मामला तब उजागर हुआ, जब शनिवार सुबह एचआरटीसी के कर्मचारियों को धर्मशाला वर्कशॉप में पहुंचे एक टिप्पर में लगे टायर एचआरटीसी की बसों के लगे। टायरों पर मैंशन नंबर तथा मार्का देखकर इन टायरों के निगम के होने की सूचना कर्मचारियों ने तत्काल प्रबंधन को दी, जिसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक मौके पर पहुंचे। जब निगम के टायरों के स्टॉक को खंगाला गया, तो पता चला कि…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल सरकार ने राज्य चयन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार राज्य चयन आयोग का मुख्यालय हमीरपुर में ही रहेगा। इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग भी हमीरपुर में ही था, जिसे पेपर लीक के बाद भंग कर दिया गया था। इस अधिसूचना में कहा गया है कि नए आयोग का ढांचा, स्टाफिंग पैटर्न, बजट और भर्ती प्रक्रिया इत्यादि अलग से नोटिफाई की जाएगी।