Author: Himachal Varta

नाहन (  हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   विकासखंड संगडाह के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों व वार्डाे की आंगनबाड़ी केन्द्रों में 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 18 आंगवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह ईशाक मोहम्मद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र लाना पालर, कोयडा, चोरास, रणफुआ, मानल ,जबडोग, बडोल, भंगाडी में आंगनबाडी कार्यकर्ता के एक-एक पद रिक्त हैं। इसी प्रकार हलाईयों, भुवेरी, उँचा टिक्कर, पुन्नरधार, कुफटु, चोकन, भोण, कांडो, सांगना, उलाना, शिवपुर, धार टारण, रजाना, निहोग, काकोग, बडग, रणफुआ और टिकरी…

Read More

सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थी के समग्र व्यक्तित्व निर्माण में सहायक बनती हैं। डाॅ. शांडिल आज सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत ममलीग स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 19 वर्ष से कम आयुवर्ग की ज़िला स्तरीय छात्र प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि शिक्षा एवं खेल-कूद, संगीत, नृत्य जैसी गतिविधियां विद्यार्थी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

शिमला  (  हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आपदा मोचन बल को और सुदृढ़ एवं सशक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस बल को आधुनिक तकनीक एवं उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य आपदा मोचन बल को आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 12 करोड़ 65 लाख 45 हजार रुपये की राशि जारी की है।…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):    भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी पाक्षिक अभियान ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ 15 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2023 तक चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में प्रथम अक्तूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर, अभिषेक मित्तल ने यह जानकारी प्रदान की है। अभिषेक मित्तल ने बताया कि इस विशेष स्वच्छता अभियान में समस्त ग्राम पंचायतों की कार्यकारिणी, महिला मण्डल, युवक मण्डल, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा आम जन-मानस भाग लेंगे। स्वच्छता अभियान के दौरान…

Read More

मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एच.पी.पी.एस.सी) शिमला की पहली अक्तूबर, 2023 को होने वाली एच.ए.एस (हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा) की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए मंडी जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए पहली अक्तूबर रविवार को संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिलाधीश मंडी अरिंदम चौधरी ने धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार पहली अक्तूबर को संबंधित परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रातः 7 बजे से सायं…

Read More

नाहन,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) रंजना शर्मा    महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2023 तक सिरमौर जिला में आयोजित पोषाहार जागरूकता अभियान शनिवार को संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत सिरमौर जिला के 1467 आंगन बाड़ी केन्द्रों, आंगनवाड़ी सर्किलों के अलावा खंड स्तरीय जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं-माताओं, बच्चों और अन्य जरूरतमंद लोगों को पोषाहार के बारे में जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील शर्मा ने नगर परिषद हॉल नाहन में शनिवार को आयोजित समापन समारोह के अवसर पर बताया कि एक माह चले पोषण अभियान आज विधिवत…

Read More

चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी नगर के समीप कुठेढ गांव में तीन दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया । यह तीन दिवसीय जात्र मेला विनतरू नाग अपने भाई नाग मंढ़ौर के साथ मिलन को लेकर मनाया जाता है । कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। साथ में उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्य करण तथा योजनाबद्ध विकास कार्यों को लेकर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह…

Read More

चंबा   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार उनकी विशेष प्राथमिकता है। वे आज सिहुंता प्राइमरी शिक्षा खंड के तहत थुलेल में आयोजित अंड़र 12 खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे । कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाए । साथ में उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले समय के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र के…

Read More