शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बैठे ड्रग डीलर नशे की खेप हिमाचल पहुंचा रहे हैं। दिल्ली में नाइजीरियन भी इस धंधे को चला रहे हैं।हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार तस्करों की कमर तोड़ने के लिए सरकार उनकी संपत्तियां जब्त करेगी। पुलिस विभाग ने ऐसे मामलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपने का फैसला लिया है। हिमाचल में चिट्टे के मामले बढ़ रहे हैं। शहरों के अलावा जनजातीय क्षेत्रों में भी यह नशा सप्लाई हो रहा है। पुलिस का मानना है कि एक बार चिट्टा लेने से व्यक्ति इस नशे का आदी…
Author: Himachal Varta
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के पाठ्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को भी सम्मिलित किया जाए। विदेशी आक्रांताओं और शासकों से पूर्व के प्रदेश के इतिहास को बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ियां अपने समृद्ध इतिहास से रूबरू हो सकें। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर इन विषयों पर तथ्यपरक शोध कर इसे पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की दिशा में काम करे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में आज शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह…
मण्डी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) विजडम एजुकेशन सोसाइटी के सान्निध्य में विजय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट ने आज 18वाँ स्थापना दिवस “उदभव 2023”, बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस उपलक्ष पर विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विजय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूट्स के प्रबंधक गौरव मरवाह व प्रधानाचार्या डॉ दीप्ति एवं विजडम एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा कविता मारवाह ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंद्ररशेखर ने अपने सम्बोधन में उत्तम शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की आज समाज शिक्षा के कारण ही बदलाव…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) भारत निर्वाचन आयोजित के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी अजय यादव तथा अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम सोलन डाॅ. प्रियंका चंद्रा की उपस्थिति में नगर निगम सोलन के सभागार में आयोजित की गई। प्रथम स्तरीय जांच के दौरान 1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट तथा 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटिड बेंगलुरु से प्रतिनियुक्त पांच अभियंताओं द्वारा की गई। जांच में कुल 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट तथा 1016…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सोलन ज़िला की सभी 240 ग्राम पंचायतों में प्रथम अक्तूबर, 2023 को विशेष स्वच्छता अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय यादव ने दी। अजय यादव ने कहा कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं समस्त जनता अपने-अपने गांव व पंचायत के सार्वजनिक स्थलों, जल स्त्रोतों एवं अन्य स्थानों की सफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर, 2023 को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष ग्राम सभाओं में स्वच्छ…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों को ज्ञान प्राप्ति का उत्कृष्ट केन्द्र बनाया जाएगा। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनी मटेरनी में 28वीं खण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में चार महाविद्यालय कार्यरत हैं। राज्य सरकार ने इस सत्र से राजकीय महाविद्यालय अर्की में अंग्रेजी तथा इतिहास विषयों…
मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सहायक आयुक्त मंडी कुलदीप सिंह पटियाल ने बताया कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मंडी शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसमें गणमान्य व्यक्ति, राजनैतिक दलों के नेता, अधिकारीगण, स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक संस्थाएं व शिक्षण संस्थानों के बच्चे प्रातः 6 बजे सेरी मंच पर इकट्ठा होंगे तथा भजन मंडलियों सहित समखेतर, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बालकरूपी मन्दिर, चौबाटा बाजार से होकर भगवान मोहल्ला व सनातन धर्मसभा से होकर पोस्ट ऑफिस होते हुए संकन गार्डन कॉम्प्लेक्स की परिक्रमा करके गांधी चौक में इकट्ठा होंगे जहां पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प…
मंडी, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला परियोजना प्रबंधक डॉ बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा है कि वह फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका चरण-दो के तहत बन रही सिंचाई योजनाओं को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए वह जिला मण्डी, कुल्लू व लाहौल- स्पीति का समय-समय पर सघन दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 28 कार्य ठेकेदारों को आवंटित किए जा चुके है तथा खण्ड परियोजना प्रबन्धक मण्डी, कुल्लू, सरकाघाट व गोहर को भी आदेश दिए गए हैं कि इन योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करवाएं। उन्होंने बताया कि खण्ड परियोजना प्रबन्धकों व उनके अधीन स्टाफ की समय -समय पर…