चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 59 करोड़ 83 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे । वे आज मिनी सचिवालय भरमौर के सभागार में जनजातीय परियोजना सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार- प्रसार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कृषि ,उद्यान, पशुपालन, एवं स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न विभागीय योजनाओं के सफल कार्यान्वन को लेकर लोगों में जानकारी और…
Author: Himachal Varta
चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मंडलायुक्त काँगड़ा ए. शाइनामोल की अध्यक्षता में आज बचत भवन चंबा में जिला के राजस्व अधिकारियों की कार्य कुशलता बढ़ाने और राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपमंडल अधिकारियों, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को राजस्व न्यायालयों के विधिपूर्ण संचालन हेतु मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। मंडलायुक्त काँगड़ा ने कार्यशाला में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण का ध्येय राजस्व मामलों को त्वरित एवं विधिपूर्ण तरीके से निपटाना है जिससे कि जमीनी विवादों को…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) भारत सरकार के पर्यटन मंत्रलाय द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के गांव छितकुल को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव-2023 के लिए सम्मानित किया गया। उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने जिला पर्यटन विभाग की ओर से नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इस पुरस्कार को पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट से प्राप्त किया। जिला किन्नौर का छितकुल गांव हिमाचल प्रदेश का एक मात्र गांव है जिसे यह सम्मान दिया गया। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्रालय की हालिया पहल ट्रैवल फॉर लाइफ भारत सरकार की टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता…
किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) रामपुर द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट ने की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डम्पिंग साईट को निर्धारित करते समय एन.जी.टी के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। कूड़ा-कचरा ले जाने वाले वाहन को पूरी तरह ढककर डम्पिंग साईट तक ले जाएं। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों का चालान सुनिश्चित करें। जिला में विभिन्न होट-स्पोट को चिन्हित कर समय पर साफ करें। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों को ठोस व गीला कचरा निवारण, प्लास्टिक कचरा निवारण, बायोमेडिकल कचरा निवारण, ई-वेस्ट प्रबंधन,…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 6 करोड़ 71 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में 3 करोड़ 95 लाख की लागत निर्मित बीबीए और बीसीए ब्लॉक के भवन का उद्घाटन कर उसे विद्यार्थियों को समर्पित किया। शिक्षा मंत्री ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुर में 126.39 लाख की लागत से बनने वाले साइंस भवन तथा 149.40 लाख की लागत से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में बनने वाले सार्वजनिक पुस्तकालय और परीक्षा…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01, 02 व 03 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 01 अक्तूबर 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक कोहारी, सैंज, कोटला, कसौली, तुन्दल, शडोग, डीडीआई, आंजी, कियार, थाना, बदोल, बदोन, कलहोग एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर, 2023 को खडयाना, खाली, च्योंथ, शिलारू एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी या लैंड सीडिंग से छूटे के सभी लाभार्थियों के लिए कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि दो अक्तूबर को ही जिला की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम किसान निधि योजना के तहत कई लाभार्थियांे ने अभी ई-केवाईसी नहीं करवाई है जिसके चलते ही लाभार्थियों की सुविधा को देखते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत चौगान में पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले लोक सेवा केंद्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीपीएस ने कहा कि लोक सेवा केंद्रांें के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी इस के लिए लोक मित्र केंद्रों को सुदृढ़ भी किया जा रहा है। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं तथा पर्यटन को विकसित करने के…