नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत आज मंगलवार को उप मण्ड़ल संगड़ाह के राजकीय महा विद्यालय व संगड़ाह बाजार में चेष्ठा लोक नृत्य कला मंच ने फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती से निपटने के लिए प्रतिभागियों को जागरूक किया। इससे पूर्व उप मंडल पच्छाद के बस स्टैंड सराहां व ग्राम पंचायत बाजगा में नीतिका सुर संगम…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के ऐसे समस्त मैडिकल शॉप एवं फार्मेसी, जो शेड्यूल्ड एच, एच1 तथा एक्स ड्रग्स का विक्रय करते हैं को अपने दुकान के भीतर/बाहर एक माह के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश जारी किये हैं। इन सीसीटीवी कैमरा की फुटेज का जिला के ड्रग इंस्पेक्टर समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित बनायंेगे। जिला दंडाधिकारी सिरमौर द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। बच्चों में नशीली दवाओं और मादक…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब जल्द ही शिमला तक ट्रेन पहुंच जाएगी। इसके लिए रेलवे द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। लंबे अंतराल बाद तीन अक्तूबर से ट्रेन शिमला तक पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों का कहना है कि रविवार को अढ़ाई माह से अधिक समय बाद स्पेशल ट्रेन जतोग रेलवे स्टेशन तक पहुंची। रविवार को 12 बजे कालका से चली स्पेशल ट्रेन को जतोग रेलवे स्टेशन तक आगे चलाया गया। इससे पूर्व शनिवार को जतोग तक रेलवे मार्ग बहाल होने के बाद ट्रेन का सफल ट्रायल किया था।वहीं…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर औद्योगिक क्षेत्र में एक बिजनेस प्रोमोशन सेंटर खोलने के प्रयास किए जाएंगे। उद्योग मंत्री ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में रविवार को औद्योगिक क्षेत्र शोघी में बिजनेस प्रोमोशन सेंटर का उद्घाटन किया। बिजनेस प्रोमोशन सेंटर के नवीनीकरण पर 1.57 करोड़ रुपए व्यय किए है। उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्योगों को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और विस्तार के लिए प्रयास किए जा रहे है, ताकि वहां पर लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। इन उद्योगों को विभाग द्वारा प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।…
काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अंतर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों पर जिला प्रशासन ने कांगड़ा जिला में 468 शतकवीर मतदाताओं को सम्मानित किया गया। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने धर्मशाला के वार्ड नंबर 16 सिद्वपुर में 101 वर्षीय तिलको देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिला के विभिन्न उपमंडलों में उपमंडलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा बूथ लेवल अधिकारियों ने सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से वृद्वजनों के लिए…
चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया । उपायुक्त ने कहा कि शतायु मतदाता लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि वृद्धजन मतदाताओं का चुनावी प्रक्रिया में निरंतर योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है । वृद्धजन मतदाताओं के जज्बे से विशेषकर युवा एवं भावी मतदाताओं को बिना किसी भेदभाव और भय मुक्त होकर मतदान करने के प्रति प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए । इस दौरान उपायुक्त ने 105 वर्षीय…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर औद्योगिक क्षेत्र में एक बिज़नेस प्रमोशन सेंटर खोलने के प्रयास किए जाएंगे। उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण व युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में आज औद्योगिक क्षेत्र शोघी में बिजनेस प्रमोशन सेंटर का उद्घाटन किया। बिजनेस प्रमोशन सेंटर के नवीनीकरण पर 1.57 करोड़ रुपय व्यय किये गए हैं। इस बिजनेस प्रमोशन सेंटर में 6 कमरे हैं जिसमें एक वीआईपी, तीन सुपर डीलक्स एवं दो डीलक्स कमरों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, इस भवन में लाउन्ज एवं बैंक्वेट हॉल,…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और साफ़ आबोहवा तथा समृद्ध संस्कृति के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। हर साल यहाँ करोड़ों की संख्या में पर्यटक देश विदेश से घूमने आते हैं जिससे पर्यटन के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होती है। परन्तु इस वर्ष बरसात के मौसम में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से प्रदेश में काफी नुकसान हुआ जिससे पर्यटन कारोबार को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग सभी अवरुद्ध मार्गों को खुलवाया…