Author: Himachal Varta

चम्बा( हिमाचल वार्ता न्यूज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को जिला चंबा में मौसम ने एकदम से करवट बदल ली। इस कारण जिलाभर में मूसलाधार वर्षा सहित ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात होने से समूचा जिला चंबा शीतलहर की चपेट में आ गया।धूप खिलने से हुई थी तापमान में बढ़ोतरीकुछ दिन से मौसम साफ रहने व चटक धूप खिलने से जिला में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी और मौसम सामान्य बना हुआ था। मगर शनिवार सुबह मौसम ने एकाएक करवट बदली और आसमान में काले घने बादलों ने डेरा जमा लिया। वर्षा के साथ तेज सर्द हवाएं चलने लगी…

Read More

शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश में पहली बार सड़कों का निर्माण फुल डेप्थ रेक्लेमेशन (FDR) तकनीक पर किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा पर आयोजित एक बैठक में दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़कों में इस तकनीक का उपयोग करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए और कहा कि शुरूआती चरण में विभिन्न जिलों में 666 किमी सड़कों का निर्माण इस तकनीक से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों सस्ती दरों पर कृषि ऋण समितियां जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाएगी। सहकारिता सचिव सी. पालरासु ने बताया कि प्रदेश के सहकारिता विभाग ने राज्य की प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के लिए नई पहल की है। इसके अंतर्गत हिमाचल ने भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के साथ मिलकर, सहकारी क्षेत्र में लगभग 40 नई योजनाएं शुरू की है। इन योजनाओं का लक्ष्य राज्य के सहकारी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस योजना का उद्देश्य सहकारी समितियों के उपनियमों से लेकर व्यवसाय विविधीकरण तक की संपूर्ण संरचना में संशोधन करना है। इसके दृष्टिगत जन औषधि…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर एवं रोटरी क्लब पांवटा साहिब के सौजन्य से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जसप्रीत कौर ने बताया कि पांवटा साहिब में आयुष विभाग व रोटरी क्लब के संयुक्त प्रयास से आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब में प्रथम बार इस तरह का रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर कुलदीप शर्मा एवं डॉ. नरेश चौहान विशेषज्ञ चिकित्सक ने रक्तदान के विषय में आयुर्वेद के अनुसार विभिन्न जानकारी साझा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आजादी के 76 वर्षों से बस योग्य सड़क से महरूम नाहन शहर के साथ लगती दो पंचायतों को पहले नवरात्रि पर बड़ा तोहफा मिला है। नाहन शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित कोटड़ी और गाड्डा गांव के लिए बनाई जाने वाली 3.187 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक अजय सोलंकी के द्वारा भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन से पहले विधायक और उनके साथ आए समर्थकों का स्थानीय लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि इस सड़क के निर्माण को लेकर प्रशासनिक अनुमति 30 मार्च…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को आश्विन नवरात्र के प्रथम दिन माता बालासुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में पूजा अर्चना कर माता बालासुंदरी का आशीर्वाद लिया।उपायुक्त ने इस अवसर पर हवन एवं यज्ञ में भी भाग लिया। उन्होंने परम्परा के अनुरूप मंदिर की परिक्रमा भी की। आश्विन नवरात्र के अवसर पर माता बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक पम्परागत ढंग से साथ आयोजित किया जाता है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में लाखों की संख्या श्रद्धालु भाग लेते हैं।मेले के प्रथम दिन आज रविवार को काफी संख्या में…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला कुल्लू के जलोड़ी जोत में पहले नवरात्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यही नहीं जलोड़ी में माता का मंदिर इंद्रदेव ने बर्फ की चांदी से नवरात्र की बेला पर सुसज्जित किया। हालांकि पूरे हिमाचल में लाइटों से मंदिरों को नवरात्र की बेला पर सजाया गया है। लेकिन जिला कुल्लू के जलोड़ी जोत में माता का मंदिर बर्फ की चांदी से सज गया है। जलोड़ी जोत में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मदिंर का दृश्य अद्भुत दिख रहा है। जलोड़ी जोत के आस-पास रहने वाले लोगों ने सुबह ही बर्फ से सजे मन्दिर में…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाने वाले आश्विन नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा रहेगा। शक्तिपीठों में मेले के दौरान पुलिस टीमें सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से पैनी निगाह रखेंगी। नयनादेवी में आईटीएमएस सिस्टम से वाहनों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा नवरात्र मेले में माल वाहक वाहनों में सवारियां लाने पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा। बाहरी राज्यों से मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियों पूरी कर ली हैं। शक्तिपीठों…

Read More