सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका-शिमला नेशनल हाईवे दो दिन बाद बड़े ट्रकों और भारी वाहनों के लिए खुल गया है। इससे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली है। दो रातें चालकों ने ट्रक में ही बिताई है। अब हाईवे खुलने से दैनिक उपभोग की वस्तुओं का सामान लेकर आ रहे ट्रक भी हिमाचल आ सकेंगे।तंबूमोड़ से ट्रकों की आवाजाही करवाने के लिए कंपनी की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया गया। इसके चलते रात 9 से 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। लेकिन इसी बीच फिर तंबूमोड पहाड़ी से भूस्खलन हो गया जिससे हाईवे…
Author: Himachal Varta
किन्नोर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अब तक तीन हेलिकाप्टर के माध्यम से पांच विदेशी नागरिकों सहित 47 लोगों को निकाल कर चोलिंग पहुंचा दिया गया है। सभी को हेलिकॉप्टर के माध्यम से निकाला जा रहा है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद आज मंडी जिला के थुनाग का दौरा करने के बाद के बाद सांगला आ रहे हैं। यहां से फिर शाम को वह शिमला लौटेंगे और भारत सरकार से आपदा राहत के तौर पर लिए जाने वाले पैकेज के लिए औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पौंग झील का बुधवार को जलस्तर 1364.24 फीट रिकॉर्ड किया गया है। पौंग झील में 55,557 क्यूसिक पानी की आमद हो रही है, जबकि पौंग पावर हाउस की टरबाइनों के माध्यम से 18,324 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। अभी तक पौंग झील का जलस्तर खतरे के निशान से 25 फीट नीचे है। पौंग बांध में 1,410 फीट तक पानी संग्रहण की क्षमता है, लेकिन जलस्तर 1,390 फीट पहुंचने पर खतरे के निशान को छू जाता है। पौंग झील में पानी की आमद लगातार बढ़ती…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंडोह और कुल्लू के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर और बाढ़ प्रभावितों से मिलने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद दिलाई जाएगी। पूर्व सीएम ने इस आपदा में राहत और बचाव के लिए समय से एनडीआरएफ की टीमें भेजने और पर्यटकों के रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया।नेता प्रतिपक्ष ने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों के जीवन रक्षा करने में जुटी…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों हुए नुकसान की भरपाई के लिए मनरेगा के तहत मरम्मत करने को सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। इस बारे में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बुधवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि बिना ग्राम सभा व जिला परिषद की अनुमति के तुरंत प्रभाव से जिला उपायुक्त ऐसे मामलों को मनरेगा के तहत मरम्मत करने के लिए स्वीकृति प्रदान करेंगे। हालांकि बाद में पंचायत ग्राम सभा,…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित बहराल बैरियर के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक में करीब 25 से 30 कांवड़ियां सवार थे। जोकि बाल बाल बच गए है।जानकारी के अनुसार, यमुनानगर का एक ट्रक कांवड़ियों को लेकर वापस हरिद्वार से यमुनानगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ट्रक हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित बहराल बैरियर के समीप पंहुचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार…
मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज): प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी द्वारा निर्धारित जेबीटी पदों के लिए दिव्यांगजन उम्मीदवारों की 13 जुलाई को निर्धारित काऊंसलिंग प्रक्रियाको प्रशासनिक कारणों से अगली तिथि के निर्धारण तक स्थगित कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी अमरनाथ राणा ने बताया कि सभी पात्र दिव्यांगजन उम्मीदवारों जोकि 13 जुलाई को निर्धारित काऊंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने जा रहे थे, उनसे अनुरोध है कि काऊंसलिंग प्रक्रिया स्थगित होने के कारण इस कार्यालय में उक्त तिथि को उपस्थित न हों। काऊंसलिंग प्रक्रिया की आगामी तिथि के निर्धारण की सूचना बाद में दी जाएगी।तकनीकी शिक्षा बोर्ड की 15 जुलाई तक…
लाहौल स्पीति( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चौपर से चंद्रताल की हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सिस्सू हेलीपैड पर उतरे। यहां पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चंद्र ताल में हालात मुश्किल भरे हैं। प्रशासन के अधिकारी व रेस्क्यू टीम मुश्किल भरे हालातों में प्रयास कर रहे हैं। चंद्र ताल में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी व सीपीएस संजय अवस्थी राहत और बचाव कार्यों का संचालन करेंगे। जगत सिंह नेगी व संजय अवस्थी लोसर से चंद्रताल के लिए रवाना हुए है। आज शाम तक वे चंद्र ताल तक पहुंचेंगे, चंद्र ताल…