Author: Himachal Varta

ददाहू हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार )   उपायुक्त एवं समाहर्ता सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना प्रभावित परिवार अब 22 जुलाई 2023 तक अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं। यह दावे व आक्षेप रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू तथा तहसीलदार ददाहू, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ और पच्छाद के कार्यालयों में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि दावे और आक्षेप की तिथि में संशोधन करने का निर्णय पिछले कई दिनों से जिला में हो रही भारी वर्षा व सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के दृष्टिगत सम्बन्धित व्यक्तियों की मांग पर लिया…

Read More

लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी गुरुवार को 290 लोगों को निकालने के लिए लाहौल और स्पीति जिले के चंद्रताल पहुंचे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।चंद्रताल में शनिवार से लगभग 300 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं और मंगलवार को दो बुजुर्गों और एक लड़की सहित सात बीमार लोगों को हवाई मार्ग से भुंतर पहुंचाया गया।लाहौल और स्पीति के उपायुक्त राहुल कुंअर ने बताया “राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी गुरुवार सुबह करीब 2 बजे चंद्रताल पहुंचे। फंसे हुए पर्यटकों का पहला जत्था सुबह करीब 8…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सरकारी व निजी संपत्ति को लगातार खतरा पैदा हो गया है। जिला में बारिश ने 60 करोड़ से अधिक का नुक्सान अभी तक कर दिया है। जिला मुख्यालय नाम स्थित प्रदेश के जाने-माने संस्कृत कॉलेजों में शुमार गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन को भी भारी बारिश से खतरा पैदा हो गया है।भारी बरसात के कारण महाविद्यालय के भवन के ऊपर मलबा गिरने का संकट मंडराया हुआ है। पांच दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण महाविद्यालय भवन के साथ के ग्राउंड का डंगा…

Read More

नाहन‌ हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मिनस-विकास नगर-कोटी मार्ग पर भूस्खलन के दौरान एक गाड़ी पर पत्थर गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 जगह जगह अवरुद्ध होने पर सिरमौर व जुब्बल वासियों ने वाया मिनस कुंवानु विकास नगर मार्ग का विकल्प चुना हैं, लेकिन यह मार्ग भी सफर के लिए महफूज नहीं हैं। मार्ग में जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। मंगलवार को इसी मार्ग पर पहाड़ से गिरे पत्थरों ने तीन लोगों की जान ले…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मंडी पिछले 5 दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे मंडी शहर के लोगों को अभी अगले 24 घंटे में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। भयंकर बाढ़ के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी ऊहल पेयजल योजना और पड्डल स्थित पंप हाउस को बहाल करने का कार्य जल शक्ति विभाग ने युद्ध स्तर पर चलाया हुआ है।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वयं पिछले 48 घंटों से मल्टी शहर में डटे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि गुरुवार देर शाम तक ऊहल पेयजल योजना को फिर से चलाने में विभाग सफल हो जाएगा।…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश प्रदेश के अलग अलग हिस्सों कहर बरपा रही है जन जीवन पूरी तरह कई क्षेत्रों  अस्त ब्यस्त हुआ पड़ा है  दर्जनों लोग बारिश के इस कहर में जहाँ जान गवां बैठे है वहीं कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बिल्डिंग की बिल्डिंग जमीदोज हो गई है तो कही भूस्खलन से  बड़ी बड़ी इमारतो तथा पूरे के पूरे गाँव को खतरा खड़ा हो गया है। सिरमौर की ग्राम पंचायत भाटगढ़ में भी इसी तरह खतरा खड़ा हुआ है। जहां भूस्खलन  से स्थानीय ग्रामवासी राम सिंह के मकान  सहित आधे गाँव…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  शिमला-मंडी एनएच-205 पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने घंडल से बसों की ट्रांसशिपमेंट (अदला-बदली) शुरू कर दी है। यह व्यवस्था शुरू होने से आवाजाही करने वाले हजारों यात्रियों को अब 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। घंडल पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बसें वैकल्पिक मार्ग से चलाई जा रही थीं। इसमें करीब दो घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा था। एचआरटीसी प्रबंधन ने घंडल में ट्रांसशिपमेंट के लिए एक क्षेत्रीय प्रबंधक की अगुवाई में तीन निरीक्षक तैनात किए हैं। आईएसबीटी से घंडल तक तारादेवी, शिमला लोकल और…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  कुल्लू जिले में पेट्रोल पंपों पर बाइक में महज दो और गाड़ियों में पांच लीटर पेट्रोल ही भरा जा रहा है।कुल्लू जिले में भारी बारिश के आई आपदा के बाद अब पेट्रोल और रसोई गैस का संकट पैदा हो गया है। चार दिन से पेट्रोल और रसोई गैस लेकर गाड़ियां कुल्लू नहीं पहुंच पाई हैं। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर से लेकर ढाबों तक रसोई गैस की किल्लत हो गई है। पेट्रोल के अधिक उपयोग पर भी पाबंदी सी लग गई है। पेट्रोल पंपों पर बाइक में…

Read More