काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जल शक्ति विभाग के कर्मी पर एक युवक ने दराट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मांगो राम ने बताया कि वह मस्तगढ़ में बतौर फीटर कार्यरत है और शुक्रवार को वह एक अन्य कर्मी के साथ काम पर थे इसी दौरान तला गांव के युवक कुलदीप ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने दराट लेकर उन पर हमला कर दिया और उनकी बाजू लहूलुहान कर दी।इसके बारे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश भले ही गुरुवार को कुछ कम हुई परंतु सिरमौर जिला के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के नुकसान के परिणाम देर समय से सामने आ रहे हैं। नाहन क्षेत्र के ग्राम खादरबाग, मालोंवाला में नेशनल हाईवे-707 मारकंडा पुल के समीप भारी बारिश के कारण हनीफ मोहम्मद, नादिर मोहम्मद, अरशद खान रमजान ,याकूब अली असलम आदि के घर की जमीन खिसकने से मकानों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।प्रभावित लोगों ने इस सिलसिले में नाहन के विधायक अजय सोलंकी के माध्यम से जिला प्रशासन को…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विद्युत बोर्ड ऊना की मीटरिंग एवं टेस्टिंग सब डिविजन की ट्रांसफार्मर मरम्मत वर्कशॉप में आग लग गई। शॉट सर्किट से भड़की आग में ट्रांसफार्मर में डलने वाले तेल के दो ड्रम झुलसे हैं। अग्निशमन केंद्र ऊना ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच आग की लपटों पर काबू पाया है। घटना में विद्युत बोर्ड को लगभग 10 हजार रुपये के नुकसान का आकलन है। समय रहते आग पर काबू पाकर दमकल टीम ने पांच लाख रुपये की संपत्ति को राख होने से बचाया है। वीरवार को दोपहर 12:50 बजे के आसपास 132 केवी विद्युत…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पूर्व सैनिक ने 9 लाख मिलने के लालच में 3 लाख 15 हजार रुपए गंवा दिए। ठग ने उसे मां की बीमारी का बहाना बनाकर पैसे मांगे थे। बदले में उसे 9 लाख रुपए वापस करने का भरोसा दिलाया था।ठग ने फोन पर कहा कि वह उनकी भांजी का पति बोल रहा है। उसकी मां बीमार है। कॉल करने वाले ने पूर्व सैनिक के बैंक खाते में 9 लाख रूपए ट्रांसफर करने की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए उसे मुंबई से फोन करवाया कि उसके खाते में 9 लाख रूपए ट्रांसफर किए जा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने वर्षा से हुए नुकसान के बारे में उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।141 करोड़ से अधिक का नुकसान उन्होंने कहा कि सोलन जिला में पिछले कई दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण अभी तक सड़कों एवं पुलों के क्षतिग्रस्त होने से जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को हुए नुकसान, विद्युत बोर्ड की विद्युत लाईनें एवं विद्युत केंद्रों व उप केंद्रों के क्षतिग्रस्त होने, कृषि योग्य भूमि को नुकसान पहुंचने व अन्य…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चंबा पर्यावरण को प्रदूषित करने पर नगर परिषद चंबा और डलहौजी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 22 लाख का जुर्माना ठोंका है। नगर परिषद की तरफ से बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कूड़ा-कर्कट खुले में फेंका जा रहा था। इसकी वजह से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा था। नगर परिषद की कारगुजारी से तंग आकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चंबा ने अपनी एक रिपोर्ट बनाकर शिमला भेजी। इसमें नगर परिषद चंबा और डलहौजी को भारी-भरकम जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई। इसी सिफारिश के चलते राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से यह कार्रवाई…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- इनरव्हील क्लब नाहन का अधिष्ठापन समारोह हिंदू आश्रम नाहन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की नई कार्यकारिणी में राखी अग्रवाल को इनरव्हील क्लब नाहन का प्रधान चुना गया। इसके अलावा अनुभा गुप्ता को जनरल सेक्रेटरी व रचना गुप्ता को उप प्रधान मनोनीत किया गया है।इनरव्हील क्लब के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए क्लब के नवनियुक्त प्रधान राखी अग्रवाल ने बताया कि इनरव्हील क्लब 43 वर्षों से समाजसेवा की दिशा में कार्य कर रहा है। इस दौरान क्लब को विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए प्राप्त पुरुस्कार भी…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जेपी नड्डा ने कहा कि आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार हिमाचल की जनता और यहां के सरकार के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से हरसंभव आर्थिक मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री को पूरी रिपोर्ट सौपेंगे। वायुसेना को भी राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सवाल उठाना अच्छी बात नहीं है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मंडी पहुंच गए हैं। इस दौरान दोनों ने पंचवक्त्र मंदिर में भरी गाद का जायजा लिया।वहीं,…