Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल की मिल्लाह पंचायत में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां खड्ड में डूबने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलाई अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। वहीं मृतक बालिका के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत जारी कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, अनुष्का अपनी दादी सीता देवी के साथ अपने रिश्तेदार के घर सोनल गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने गई थी। इस दौरान वापसी में…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  गोहर खारसी के समीप कून मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार पुत्र नंत राम निवासी गांव सिहणीधार डाकघर नथान जिला कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र अल्टो कार में चैलचौक की ओर से वाया खारसी-कांढा कुल्लू जा रहा था।इसी बीच कून मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने भूपेंद्र को घायल अवस्था में उपचार हेतु…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  धर्मशाला गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की ओर एक कदम और बढ़ाते हुए अब जिला प्रशासन ने क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब लोग बिना अनुमति के जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं कर सकेंगे। उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत ग्रामीण अब अपनी आपत्तियां लिखित तौर पर 60 दिन के भीतर मिनी सचिवालय कांगड़ा में कमरा नंबर 214 में दर्ज करवा सकते हैं,…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मंडी पुलिस की एसआईयू टीम ने दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस में सवार युवक के कब्जे से 258 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसआईयू ने आरोपी को हिरासत में लेने और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस की टीम ने सुंदरनगर हाई-वे पर पुंघ में नाका लगा रखा था।इसी दौरान दिल्ली से मनाली की ओर जा रही वोल्वो बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान उसमें सवार 30 वर्षीय सुभाष…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मंडी जिले के सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास गुरुवार देर रात एक बोलेरो (एचपी31/8349) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहन सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें सुंदरनगर तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार तथा तहसीलदार सुंदरनगर…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  पर्यटकों को लेकर हिमाचल आने वाली गैर पंजीकृत बसों से परिवहन विभाग टैक्स वसूल करेगा। परिवहन विभाग ने टैक्स की दरें जारी कर दी है। हालांकि राज्य सरकार ने कैबिनेट में पहले ही इसे मंजूरी प्रदान कर ली थी, लेकिन अब ई-गजट पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार ने मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट-1972 की धारा 3ए की उपधारा ए के प्रावधान के अनुसार यह अधिसूचना जारी की है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अन्य राज्यों में पंजीकृत कांट्रेक्ट कैरिज बसें, जो ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नियम-2023…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सुमित खिमटा ने भारत मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा आगामी 17 जुलाई तक  प्रदेश के कुछ अन्य जिलों सहित सिरमौर जिला में भारी बरसात की चेतावनी के दृष्टिगत जिला के लोगों को नदी-नालों की ओर रूख न करने की एडवाईजरी जारी की है। उन्होंने जिलावासियों तथा सैलानियों से आग्रह किया है कि बारिश, हिमस्खलन एावं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के अलावा ऊपरी तथा पहाड़ी भागों में जाने से परहेज रखें। उन्होने कहा कि खराब मौसम में ट्रैकिंग करने से बचे। बिजली चमकने की सूरत में कम से कम आधे घंटे तक अपने घरों में ही रहें।सुमित…

Read More

हमीरपुर, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला मुख्यालय में मंडराया पानी का संकट। लोगों के घरों में अपनी की एक भी बूंद नहीं बची। पानी की बूंद बूंद के लिए लोग तरस रहे है। बारिश के बाद जिला मुख्यालय हमीरपुर में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है जिससे शहर भर में पानी का संकट मंडरा रहा है। पानी के अभाव में होटल, रेस्तरां और ढाबों के कारोबार भी ठप पड़ने लगे है।दूसरी ओर शहर वासियों को भी पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है । शहर वासी पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे है। वहीं लोग…

Read More