Author: Himachal Varta

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  : – बस अड्डा बाजार संगड़ाह में उस समय सवारियों एवं अन्य वाहन चालकों को काफी समय तक मार्ग में रुकना पड़ा जब एक निजी बस और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक-परिचालकों के बीच आपसी झड़प होने के चलते बीच मार्ग में एचआरटीसी चालक ने बस खड़ी कर दी।बताते चलें कि बस अड्डा संगड़ाह में बसों की टाइमिंग को लेकर कई बार निजी एवं सरकारी चालकों परिचालकों के बीच झड़प एवं नौबत हाथापाई तक भी आ चुकी है। लेकिन यह मसला पिछले कई वर्षों से सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। एक…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़   (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर गोरखा एसोसिएशन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है मगर किसी विशेष पार्टी का ठप्पा नहीं लगने दिया जाएगा। यह बात आज गोरखा भवन में संपन्न हुई सिरमौर गोरखा एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष रणजीत राणा ने कही।उन्होंने कहा कि गोरखा समाज ना केबल रियासत काल में बल्कि आजादी और आजादी के बाद भी देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज गोरखा समाज जो अधिकतर कैंट एरिया में रहते हैं उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि…

Read More

धर्मशाला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) धर्मशाला के उथड़ाग्रां में एक कैंटर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसके चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस कैंटर में लोग गेहूं की कटाई कर उसे लाद कर ला रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के थे। मौके पर पुलिस टीम और एसडीआरएफ के जवान भी पहुंच चुके हैं।

Read More

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह )। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि फायर सीजन 2023-24 के दृष्टिगत वनों में आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए सिरमौर जिला में 30 जून 2023 तक ठीकरी पहरा (नाईट पेट्रोलिंग) आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठीकरी पहरे के लिए सभी ग्राम पंचायत, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं की सूचना और इस पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की सहायता हेतु सभी सम्बन्धित ग्राम पंचायतें, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- जिला मुख्यालय नाहन स्थित जामा मस्जिद में हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन का भी प्रावधान किया गया। जांच शिविर के आयोजक कैप्टन सलीम ने बताया की इस वर्ष जिला सिरमौर से 28 हाजी हज यात्रा पर मक्का अरब अमीरात जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार 28 हाजी हज यात्रा पर मक्का अरब अमीरात रवाना होंगे। इन हज यात्रियों के लिए है आज…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  :- सिरमौर में शनिवार को लोक अदालतों में 2281 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस दौरान पूर्व मुक्कदमेबाजी के 1266 मामलों में से 159 और अदालतों में लंबित 6787 मामलों में से 2122 मामलों का निपटारा हुआ अदालत में बिजली व पानी बिल, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद, दुर्घटना क्लेम, मोटर वाहन, खनन, शॉप एक्ट, बीएसएनएल समेत अन्य सिविल केस के कुल 8053 मामले निपटान के लिए आए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने बताया कि लोक अदालतों में लोगों का भारी रुझान बढ़ा है।उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला न्यायालय समेत…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ) :- हिप्र भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य तथा जिला स्तर की लोक नृत्य प्रतियोगिता में लगातार बीते दस वर्षों से प्रथम स्थान हासिल करने पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार जोगिन्द्र हाब्बी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाकर लोक नृत्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।  बता दें कि जोगिन्द्र हाब्बी द्वारा सांस्कृति दलों आसरा और चूड़ेश्वर कला मंच का नेतृत्व करते हैं जिन्होने सिरमौर की संस्कृति का देश व विदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई हे…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  :- ज़िले सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के डगरानी रोड के ठीक सामने जाघेड़ के पास एक साप्ताहिक बुलेट का फ्लैंकंट हो गया। उसी समय दुर्घटना और बुलेट की टक्कर के बाद दुर्घटनावश नदी में दुर्घटना हुई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं।स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। बुलेट सवार घायलों की पहचान भूपेंद्र और नीरज के रूप में हुई है। तो उसी समय नेपाली मूल का चालक भारत चला गया था। उनके साथ अभी नाम का अनुमान, रोहड़ू निवासी सुंदर सिंह और उनकी पत्नी दुर्गा सवार थीं।जानकारी के अनुसार, आदत (एचपी-63सी-1650) नेरीपुल से सोलन की ओर…

Read More