पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (रंजना शर्मा ):- प्रदेशभर में सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आया है। इसी कड़ी में पावंटा साहिब स्थित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परिक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इसमें 17 छात्रों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणामों में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र शौर्य शर्मा ने 97.4 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवांगी तथा असमी शर्मा ने संयुक्त रूप से 95.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान तथा राधिका गुप्ता…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ):- कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जिला सिरमौर जश्न में डूब गया। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर इस बंपर जीत के लिए बधाई दी। जिला मुख्यालय नाहन के गुन्नूघाट अग्रसेन चौक पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव रुपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ये आम जनता की जीत है। अब देश में परिवर्तन की लहर है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का अब प्रभाव दिखना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि धर्म को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत मिलने वाली 14वीं किश्त उन्ही किसानों को जारी की जायगी जिनकी ई-के.वाई.सी., लैण्ड सीडिगं व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट के साथ पुर्ण हो चुकी है।उन्होंने बताया कि पात्र किसानों की सुविधा के लिए 15 व 16 मई 2023 को तहसील व उप तहसील स्तर पर स्पैशल कैम्प लगाए जा रहे हैं । उन्होंने जिला के सभी पात्र किसानों से आहवान किया कि वह 15 व 16 मई को अपने ई-के.वाई.सी., लैण्ड सीडिगं व आधार सीडिंग बैंक…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज यहां सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में 1 लाख 34 हजार 741 राशन कार्ड धारकों को 360 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 5 लाख 69 हजार 315 जनसंख्या को सरकार द्वारा विभिन्न खाद्यान्न उपलब्ध करवाकर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में माह सितम्बर, 2022 से अप्रैल, 2023 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को पात्रता के अनुसार 34 हजार 117 क्विंटल चावल तथा 67 हजार 209 क्विंटल गंधम आटा व अन्य सामग्रियां जिनमें चीनी, दालें…
शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) : – शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप शुक्रवार को शिलाई में शहीद प्रमोद नेगी के घर पहुँचे और शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद कश्यप के साथ पूर्व मंत्री व पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रमोद नेगी सेना के बहादुर जवान थे जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते है सेना के एक आपरेशन में देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है जिसे पूरा देश हमेशा याद रखेंगा।उन्होंने कहा कि…
जिला में 190274 महिला व 207082 पुरुष मतदाताओं सहित कुल 397356 मतदाता पंजीकृत नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( रंजना शर्मा)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जानकारी दी कि जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचि मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त सभी बूथ लेवल अधिकारियों तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस0डी0एम0) के कार्यालयों में जन साधारण के निरीक्षण के लिए 10 मई से 16 मई 2023 तक उपलब्ध रहेगी ।उन्होंने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से आहवान किया कि वे…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (संजय सिंह ) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां जिला में यौन, एडस, टी.वी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 15 मई से 14 जून, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर यौन, एडस, टी.वी तथा हेपेटाइटिस रोगों की जांच आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन, अकाल नशा मुक्ति केन्द्र बडू साहिब, समाधान नशा मुक्ति केन्द्र पांवटा साहिब, उमंग नशा मुक्ति केन्द्र कालाअंब तथा जीवन ज्योति नशा मुक्ति केन्द्र सैनवाला में की जाएगी जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच टीमों का…
लाहौल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा के दीदार के लिए अभी पर्यटकों को इंतजार करना होगा। मनाली और लाहौल के छोर से 18 किमी सड़क से बर्फ हटाने का कार्य बाकी है। लाहौल के छोर से सीमा सड़क संगठन की रोहतांग दर्रा से 10 किलोमीटर पीछे माइनस तापमान में डटी है। मनाली की ओर से राहनीनाला में गिरे विशालकाय हिमखंड से बीआरओ टीम भी टक्कर ले रही है। सीमा सड़क संगठन को 15 से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवार को काटकर आगे बढ़ना होगा। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मौसम…