नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन के समीप मोगिनंद में ब्लूस्टार फैक्ट्री के पास झाड़ियों में अचानक ही आग लग गई। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लू स्टार फैक्ट्री मोगिनंद के साथ लगते जंगल में अचानक आग भड़क उठी। जंगल में आग की लपटें उठती देख ब्लू स्टार के कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिन्होने आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में पांच हजार रुपए का नुक्सान हुआ है…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) उपायुक्त एवं समाहर्ता सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि रेणुकाजी बांध परियोजना प्रभावित परिवार 16 मई से 14 जून 2023 तक अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं। ये दावे व आक्षेप रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू तथा तहसीलदार ददाहू, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ तथा पच्छाद के कार्यालयों में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। खिमटा ने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना में 20 पंचायतों के कुल 1408 परिवार मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार हैं जिन्हें मुआवजा प्रदान किया गया है। इन प्रभावित परिवारों में 297 परिवारों की भूमि और घर जबकि 481…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में दंपत्ति सहित चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। मृतकों की पहचान कमल राज (40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी सुमा देवी (54) निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार संगडाह उपमंडल में लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप कार मारुति 800 (HP 16 A 1721) हादसे का शिकार हो गई।कार में सवार होकर सभी लोग राजगढ़ की तरफ जा रहे थे कि तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) :- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाल कल्याण और बाल संरक्षण के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण केन्द्र और प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस क्षेत्र में आपसी समन्वय से और बेहतर कार्य करने के आवश्यकता है। उपायुक्त सोमवार को नाहन में जिला बाल कल्याण एवं सरंक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि सिरमौर जिला में बाल संरक्षण इकाई अक्तूबर 2016 से कार्यरत…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) सिरमौर जिला में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा सी-डैक के माध्यम से 80 युवाओं को विभिन्न कोर्सांे में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एडवांस कोर्स इन साईबर सेक्यूरिटी, एडवांस कोर्स ऑन इंडस्ट्रियल एण्ड रोबोटिक्स तथा एडवांस कोर्स ऑन डाटा साईंस एण्ड एनेलेटिक्स सहित इन तीन निशुल्क कोर्सों की समयावधि तीन माह की रहेगी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, सिरमौर की जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के उददेश्य से निगम द्वारा इन आवासीय प्रशिक्षणों का आयोजन किया जा…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- आज जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में सुबह आए भयंकर तूफान के कारण कालीस्थान तालाब के पास स्थित अग्निशमन विभाग के कार्यालय के समीप एक बड़ा आम का वृक्ष गिर गया।बता दें यह वृक्ष करीब 100 साल पुराना था। पेड़ गिरने से कार्यालय के बाहर लगी एक दीवार सहित गेट भी टूट गया है। इसके अलावा बिजली की तारें भी विशालकाय वृक्ष की चपेट में आ गई। मौके पर जाकर देखा तो वृक्ष नीचे से खोखला था और वह सड़ चुका था। जिस कारण वृक्ष तेज तूफान में गिर गया। सूचना मिलते ही…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- प्रदेश के जिला ऊना में 31 मई को होने जा रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सिरमौर से 24 खिलाड़ियों का चयन हो गया है। खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया जिला सिरमौर क्रिकेट संघ के महासचिव राजेंद्र बब्बर की अध्यक्षता में चौगान मैदान में हुई। बता दें कि यह प्रतियोगिता अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप की है।अंडर-19 ट्रायल में जिला के करीब 50 क्रिकेटरों ने अपना ट्रायल दिया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए राजेंद्र बब्बी ने बताया कि चयन किए गए खिलाड़ियों का ट्रेनिंग कैंप 20 मई से होगा। राजेंद्र बब्बी ने चयनित…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पंचायत समिति संगड़ाह निवर्तमान अध्यक्ष एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेलाराम शर्मा ने सिरमौर जिला के प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल जालग राजगढ़ के प्रबंध निदेशक जोगिंदर हाब्बी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर बधाई दी है।अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी का नाम निदेशालय भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला सिरमौर में प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही लोकनृत्य प्रतियोगिता में लगातार दस बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के कारण इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ है।मेलाराम शर्मा…