Author: Himachal Varta

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना की पटेर पंचायत के तहत सुनसान जगह पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टि से यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अज्ञात शव कपड़े की चादर में लिपटा हुआ बाहर से जुट की बोरियों में बन्धा हुआ पाया गया है। शव पूरी तरह गल सड़ गया था, जिस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था। मटयाल पुल के नजदीक सुनसान जगह पर उसे बदबू की दुर्गंध आई तो उसे…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- कालाअंब त्रिलोकपुर रोड गली में स्थित ज्योति कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक में दिनदहाड़े डाका डाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करीब पौने 4:00 बजे के आसपास की गई। बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश बदमाश पिस्टल से लैस होकर बैंक में धमक गए।बैंक में घटना के दौरान केवल दो ही कर्मचारी मौजूद थे। लुटेरों ने बैंक कर्मी के कनपटी पर पिस्टल लगाकर लॉकर में रखे 1,78,000 के लगभग हार्ड कैश को लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों डकैत मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कालाअंब में हड़कंप मच…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):-  प्रदेश में नये उद्योग स्थापित हों, जिसके लिए उद्योगपतियों को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता-हर्षवर्धन चौहान उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से पुराने उद्योगों में मशीनरी में विस्तार के लिए जीएसटी आदि करों में रिबेट दी जाएगी, इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में मामला लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि नई यूनिट को सरकार पहले ही 15 प्रतिशत रिबेट दे रही हैं। उद्योग मंत्री ने यह जानकारी गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चैंबर ऑफ कॉमर्स, कालाअंब की…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- जिला सिरमौर का चौगान मैदान एक बार फिर फुटबॉल के धुरंधरों के साथ रौनक बढ़ाने जा रहा है। जिला सिरमौर फुटबॉल संघ 20 मई से 22 मई तक तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है।संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद इकराम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है।उन्होंने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग के लिए 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2010 तक तथा अंडर सिक्सटीन के लिए 1 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2008 तक…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) सिरमौर जिला के तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान वीरवार दोपहर नाहन सर्किट हाउस पहुंचे जहां उनका लोगों की समस्याएं सुनने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इस दौरान सर्किट हाउस में जिला के विभिन्न क्षेत्रों के अनेक प्रतिनिधिमंडलों ने उद्योग मंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। बिशू मेला समिति, अंधेरी का एक प्रतिनिधिमंडल मेला समिति अध्यक्ष भजन सिंह, उपाध्यक्ष जसवंत ठाकुर सचिव रणवीर ठाकुर, ग्राम पंचायत के प्रधान विक्रम सिंह व पूर्व प्रधान जगत सिंह के नेतृत्व में…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (रंजना शर्मा ):-पाँवटा साहिब स्थित गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान छात्रों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सिमरन और मनदीप ने पहले स्थानीय पर कब्जा किया है। वर्तमान समय में देखे तो विज्ञान एक क्रांति के रूप में निकल कर सामने आई है और एक नया स्वरूप शिक्षा के क्षेत्र में दिया है। स्कूल में 16 मई 2023 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया, और इस अवसर पर पांवटा साहिब में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में विज्ञान संबंधी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित हुई…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) :- बीते दो वर्षोंे से बंद पड़ी उठाऊ सिंचाई योजना सेर-मनौण ने बुधवार को कार्य करना आरंभ कर दिया है । जिसके लिए इस क्षेत्र के लोगों ने अधीशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजगढ़ मंदीप गुप्ता का आभार व्यक्त किया है । कृषि विकास समिति के अध्यक्ष चेतन चैहान और शेरजंग चैहान ने बताया कि इस योजना की राईजिग मेन और पंपपिग मशीनरी खराब हो चुकी थी । जिस बारे बीते दो वर्षों से जल शक्ति विभाग के जेई से लेकर एसई तक क्षेत्र के लोगों ने मुरम्मत की गुहार लगाई गई…

Read More

नाहन हिमाचालवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के विशेष न्यायाधीश आरके चौधरी की अदालत ने जिला सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के गांव ग्वारो पोस्ट ऑफिस जरग निवासी मुजरिम राजेंद्र सिंह पुत्र सानिया राम निवासी को करीब 8 वर्ष पुराने बलात्कार के प्रयास के मामले में मुजरिम करार देते 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मुजरिम को सजा के साथ.साथ 2500 रूपए जुर्माना धारा 376 व 511 आईपीसी के तहत अदा करने के आदेश दिए। मुजरिम को धारा 452 के तहत भी 2500 का जुर्माना अदा करना होगा । जुर्माना अदा न करने की सूरत में मुजरिम…

Read More