नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) :- अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने एसओएफ इंटरनेशनल मेथेमेटिक्स ओलंपियाड 2022-23 में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया l अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन के सातवीं कक्षा के छात्र अनिरुद्ध शर्मा ने एसओएफ मेथेमेटिक्स में गोल्ड मैडल जीत कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया lगौर तलब है कि एसओएफ मेथेमेटिक्स में अनिरुद्ध शर्मा ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए l जिससे विद्यालय में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी l विद्यालय की निदेशक एवं मुख्याध्यापिका दविंदर साहनी ने अनिरुद्ध शर्मा की सफलता पर पीठ थपथपाई व अन्य छात्रों का प्रेरणास्त्रोत बनने की आशा जगाई l गौर हो कि माँ एश्वरम्मा दिवस…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन की ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार सैकड़ों साल पुराने ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की समस्याओं को लेकर आज जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल ने डीसी सिरमौर सुमित खिमटा को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में मंदिर की पुरानी इमारतों की हालत सुधारने मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने सहित कई अन्य समस्याओं से अवगत करवाया है। जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला के नवनियुक्त डीसी सुमित खिमटा को जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन को लेकर अवगत करवाते हुए निमंत्रण पत्र सौंपा…
शिमला हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):-शिमला के उपमंडल झाकड़ी थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन गहरी खाई में लुढ़क गई। सोमवार देर रात पेश आए इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। घायलों को अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। झाकड़ी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार हादसे के समय जेसीबी में आठ लोग सवार थे, जो चुआबाग नामक स्थान से डुबलू की तरफ जा रहे थे। कराई गांव के पास चालक ने जेसीबी से नियंत्रण खोया और यह गहरी खाई में गिर गई। रात्रि करीब एक बजे झाकड़ी…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):-नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907 ए पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां दो कारों के आपस में टकराने से 4 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक सराहां से 6 किलोमीटर दूर पोघाट में सोलन से नाहन आ रही मारुति (HP 64A-6976) व देहरादून से शिमला की ओर जा रही बलेनो कार (UK 07FG-8491) की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मारुति कार सड़क से बाहर निकल कर पैराफिट में जा फंसी। हादसे की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने दोनों…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- कलगीधर ट्रस्ट के तत्वाधान में अकाल मनोरोग व नशामुक्ति केंद्र बड़ू साहिब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गसात नशामुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें नशा की आदत को छुड़ाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह और उपचार किया जाएगा । कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को नगर पंचायत राजगढ़, 12 मई को गुरूद्वारा नाहन, 15 मई को गुरूद्वारा पांवटा साहिब, 18 मई को सरांहां अस्पाताल, 21 मई को एपेक्स हाॅस्पिटल सोलन, 24 मई को पंचायत घर नौहराधार और 27 मई को पंचायत घर गड़खल में नशामुक्ति शिविर आयोजित…
अर्की हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) – अर्को उपमंडल मुख्यालय में उपमंडल स्तर पर विश्व रेड क्रास दिवस तहसीलदार अर्को रमन ठाकुर की अध्यक्षता मे मनाया गया रमन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रखी गई थीम एंटी ड्रग्स रही। इस दौरान उपमंडल के विभिन्न स्कूलों व शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। ततपश्चात उपमंडल अधिकारी नागरिक अर्को सभागार में स्त्रोत व्यक्तियों डॉ संतलाल शर्मा, डॉ ताराचंद नेगी बीएमओ अर्की द्वारा उपस्थित बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- राजगढ़ क्षेत्र में लसुहन में लगे झुलसा रोग (ब्रोट्राईटस ) से किसान काफी चिंतित है। हालांकि लसुहन की फसल इन दिनों हार्वेस्टिंग पर आ चुकी है । किसानों का कहना है कि झुलसा रोग लगने से जहां लसुंहन का उत्पादन कम होगा वहीं पर उचित दाम नहीं मिलेगें । खेतों में लसुहन की पत्तियां का रंग पीला पड़ गया है । गौर रहे कि अदरक के उपरांत गिरिपाार क्षेत्र के किसानों द्वारा लसुहन का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है । लसुहन की फसल किसानों की आय का प्रमुख साधन बन…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- लगातार अवैध रूप से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त कोलर का शराब गैंग एक बार फिर पुलिस को गच्चा दे गया है। बावजूद इसके पहले से घात लगाकर बैठी पुलिस को शराब का दो गाड़ियों में बड़ा जखीरा बरामद करने में कामयाबी भी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा थाना के अंतर्गत एसआईयू की टीम को एक बार फिर से कोलर में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब का इनपुट मिला। पावंटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह से मिले आदेशों के बाद एसआईयू टीम तुरंत मिले इनपुट के आधार पर…