नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पांवटा ब्लॉक के स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की 125 बीघा औद्योगिक जमीन पर आसपास रहने वाले कई लोगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे करने का खुलासा होने के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग हरकत में आया है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन की नीलामी होने से पहले कब्जाधारियों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने के विभाग राजस्व विभाग से जमीन की पैमाईश करवाने जा रहा है। परिसर की नीलामी के लिए हाईकोर्ट द्वारा तैनाम नोडल अफसर कराधान विभाग के ज्वांइट कमीशनर जीडी ठाकुर ने कंपनी परिसर का जायजा लेने के बाद यह जानकारी देते…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) : – जनपद सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह के नवनिर्मित भवन के आगे बनी सुरक्षा दीवार का लगभग 50 मीटर हिस्सा धंसने के कारण दीवार के गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि यह दीवार भवन निर्माण के कुछ समय बाद ही धंसना आरंभ हो गई थी। लेकिन कुछ दिनों से संगड़ाह-लाना पालर मार्ग पर सड़क की कटिंग का कार्य शुरू हुआ है जिसके बाद यह दीवार कुछ अधिक धंसनी आरंभ हो गई है। इस दीवार…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- मार्क टेक्नोक्रेट कंपनी ने यह काम किया शुरू नाहन शहर से होकर गुजरने वाले एनएच 907 ए को लेकर मोहल्ला गोविंदगढ़ से लेकर आईटीआई तक बड़ी राहत की खबर आई है। 907 ए और एनएच 07 की कनेक्टिविटी में जहां सड़क को चौड़ा करने की जद में नाहन शहर आ रहा था मगर अब ऐसा नहीं होगा।एनएच अथॉरिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्क टेक्नोक्रेट कंसलटेंसी कंपनी ने शहर की जगह सुरंग को प्राथमिकता दी है। बता दें कि बनोग से कुम्हारहट्टी तक एनएच को डबल लेन बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) : – तीन दिन पहले गिरा पर्स अगर मिल जाए तो हम यही कहेंगे कि ईमानदारी अभी जिन्दा है। ताजा मामला में कुलथ निवासी सरला ठाकुर का पर्स जिसमें दस हजार रुपए से अधिक नकदी एवं कुछ जरूरी कागजात थे। पर्स गिरने के बाद वह वापिस घर आ गई और उन्होंने सोचा कि अब तीन दिन बाद उनका यह पर्स नहीं मिलने वाला वह पैसे मिलने की आस छोड़ चुकी थी। लेकिन ईमानदारी की मिसाल तब देखने को मिली, जब चबाहाँ (नाहन) निवासी भूपेंद्र सिंह का फोन सरला ठाकुर के पुत्र अरविंद कुमार जोकि…
शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)पीक टूरिस्ट सीज़न के दौरान सड़कों पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से, शिमला पुलिस ने जिले में “वन मिनट ट्रैफिक प्लान” पेश किया है। पुलिस का दावा है कि यह योजना न केवल शहर को बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्त करने में मददगार साबित हुई है, बल्कि आने-जाने में लगने वाले समय को भी कम कर दिया है।पुलिस ने शहर में 10 ट्रैफिक जाम की पहचान की है। भीड़ को कम करने के लिए उन बिंदुओं से कुछ किमी पहले हॉल्ट पॉइंट स्थापित किए गए हैं। पूर्ण विकसित योजना को शुरू…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला सहित देश विदेश के पर्यटकों को बाबा भलकू के अविस्मरणीय कार्यों की जानकारी देने के लिए कण्डाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भव्य “बाबा भलकू” प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। डॉ शांडिल गत सांय कण्डाघाट एवं आस-पास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के निरीक्षण के उपरांत प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे।डाॅ. शांडिल ने कहा कि…
नाहन हिमाचल वार्ता (रंजना शर्मा ):- अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने 7 मई को विद्यालय प्रागंण में श्रम की गरिमा का संदेश देते हुए एनएसएस गतिविधि के अंतर्गत पौधा रोपण व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया l इस गतिविधि के दौरान एनएसएस के (11th व 12th) कक्षा के छात्र उपस्थित थे l जिनका प्रतिनिधित्व विद्यालय एनएसएस अध्यक्ष श्रीमती कमला व श्री जोहेब यूसुफजई ने किया l विद्यालय में यह आयोजन निदेशक व प्रधानाचार्या श्रीमती दविंदर साहनी जी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ l कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्या जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारी युवा…
रिकांगपिओ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला किन्नौऱ में लुतुकसा नामक स्थान पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान आदर्श मेहता पुत्र संजीव कुमार निवासी सुंगरा तहसील निचार जिला किन्नौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम सुंगरा निवासी आदर्श मेहता कार में भावानगर की तरफ जा रहा था। भावानगर के पास लुतुकसा नामक स्थान पर गाड़ी से नियंत्रण होकर लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान युवक आदर्श मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय…